Headlines

चंडीगढ़ से यूपी जा रही 50 पेटी शराब पकड़ी:जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर टेंपो चालक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की तलाशने जुटी पुलिस




जीरकपुर-अंबाला मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक बूथ के पास पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस विशेष नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक टेंपो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टेंपो चालक को मौके पर ही दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब की यह खेप चंडीगढ़ से तस्करी कर उत्तर प्रदेश (यूपी) ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस विभाग को पुख्ता जानकारी मिली थी कि एक टेंपो में चंडीगढ़ से अवैध शराब की बड़ी खेप लादकर उसे उत्तर प्रदेश सप्लाई करने की तैयारी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने फौरन हाईवे पर जाल बिछाया और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान ट्रैफिक बूथ के नजदीक एक संदिग्ध टेंपो को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस कर्मी दंग रह गए। टेंपो के भीतर से करीब 50 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं, जिसे बिना किसी वैध दस्तावेज या परमिट के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बरामद शराब और टेंपो को अपने कब्जे में लेकर चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया है। शराब की यह खेप किसने दी, किसको सप्लाई होनी थी आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि चंडीगढ़ में यह शराब उसे किसने उपलब्ध कराई थी और उत्तर प्रदेश में इसे किसे डिलीवर किया जाना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े मुख्य सरगना और अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए कड़ियां जोड़ी जा रही हैं और जल्द ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *