Headlines

हिमाचल-प्रियंका गांधी के करीबी केहर सिंह खाची को नोटिस:विधायक राठौर पर की थी टिप्पणी; अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी, एक हफ्ते में मांगा जवाब




हिमाचल वन निगम के वाइस चेयरमैन एवं प्रियंका गांधी के करीबी केहर सिंह खाची को कांग्रेस ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस खाची द्वारा ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर पर की गई टिप्पणी के विरोध में दिया गया। खाची को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि खाची से पूछा गया है कि उन्होंने राठौर पर यह टिप्पणी क्यों की? क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। दरअसल, ठियोग में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केहर सिंह खाची ने कुलदीप सिंह राठौर को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि 2022 तक ठियोग में 11 लोग भी कुलदीप राठौर को नहीं जानते थे और हमने एकजुट होकर उन्हें चुनाव जिताया। खाची के इस बयान के बाद प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बेकफुट पर आ गई। भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस में पांच से भी ज्यादा गुट होने की बात कही। ठियोग में बढ़ी कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खाची के इस बयान के बाद ठियोग कांग्रेस में अंदरुनी कलह खुलकर सामने आ गए। पार्टी द्वारा जारी नोटिस के बाद यह अंदरूनी खींचतान फिर से चर्चा का कारण बनी है। खाची को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में माना जाता है, जबकि कुलदीप सिंह राठौर भी कांग्रेस हाईकमान के करीबी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस संगठन मजबूत हुआ है और चार उप चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी का क्लीन स्वीप किया था। ईनाम में पार्टी हाईकमान ने उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया। विक्रमादित्य सिंह ने राठौर का किया था बचाव खाची के बयान के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी खुलकर कुलदीप राठौर का समर्थन किया और कहा कि राठौर कांग्रेस के कद्दावर और प्रतिष्ठित नेताओं में शामिल है। उन्होंने एनएसयूआई अध्यक्ष से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर तय किया है और करीब चार दशक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में लगाए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में लाने में भी राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में योगदान दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *