Headlines

चंडीगढ़ PU के कार्यक्रम में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन:दौरे और जन्माष्टमी पर रूट डायवर्ट, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर होगी कार्रवाई




चंडीगढ़ में आज उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मीडिया कर्मियों को सुबह 10:30 बजे तक यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश लॉ विभाग की तरफ से होगा। सुरक्षा कारणों से ऑडिटोरियम के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पानी की बोतल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल वीडियो कैमरा और पेशेवर कैमरे ही अंदर ले जाए जा सकेंगे। मोबाइल से फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी। दौरे और जन्माष्टमी समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने दोनों आयोजनों को लेकर अलग-अलग यातायात सलाह जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें और निर्धारित समय में वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। दो क्षेत्रों में ट्रैफिक बदला रहेगा जन्माष्टमी समारोह को लेकर आज दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक शहर के दो प्रमुख धार्मिक क्षेत्रों के आसपास यातायात नियंत्रित रहेगा। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रमों में आने वाले मेहमानों, आमंत्रित लोगों और सरकारी कर्मचारियों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। साइकिल ट्रैक, पैदल मार्ग और नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने या चलाने पर कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालान किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें टो करके हटाया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे आज प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। साथ ही यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने को कहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *