![]()
चंदौली में एक सड़क हादसे में कलेक्ट्रेट के प्राइवेट मुंशी अजीत कुमार (36) की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को जगदीश सराय गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अलीनगर थानाक्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव निवासी अजीत कुमार अपनी मोटरसाइकिल से घर से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय जा रहे थे। जगदीश सराय के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कर्मचारी जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और कलेक्ट्रेट कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सदर प्रभारी निरीक्षक बीपी पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
चंदौली सड़क हादसे में कर्मचारी की मौत:कलेक्ट्रेट के प्राइवेट मुंशी की गई जान, वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
