Headlines

चंबा में दंपती पर पत्थर-लाठी से हमला:सब्जियों पर गिर रहा था गंदा पानी, विरोध पर पड़ोसी भड़का; महिला को डंडे मारे




हिमाचल प्रदेश के चुराह उपमंडल के तीसा थाना क्षेत्र के देहग्रां गांव में गंदे पानी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दंपती पर हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए तीसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, देहग्रां निवासी बशीर मोहम्मद (45) चाय की दुकान चलाते हैं। वीरवार शाम को दुकान बंद कर घर लौटते समय उन्होंने देखा कि पड़ोसी हरि चंद के घर से निकलने वाला गंदा पानी उनके मकान के पीछे स्थित खेत में लगी सब्जियों पर गिर रहा था। बशीर के सिर पर पत्थर से वार बशीर मोहम्मद ने इस पर आपत्ति जताई और गंदा पानी खेत में फेंकने का विरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर हरि चंद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर हरि चंद ने कथित तौर पर एक बड़ा पत्थर उठाकर बशीर मोहम्मद के सिर पर मार दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। बचाव करने आई पत्नी को भी डंडे से पीटा जब बशीर मोहम्मद की पत्नी उन्हें बचाने आईं, तो उन पर भी डंडे से सिर पर वार किया गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पति-पत्नी को बचाया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक बोले- मामले की जांच जारी है पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *