Headlines

चंबा मेडिकल कॉलेज में घायल की मौत पर हंगामा:निर्माणाधीन लेंटर से गिरने पर आई थीं चोटें; परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप




चंबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को उपचार के दौरान जान मुहम्मद नामक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और मामले की जांच तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जान मुहम्मद चुराह उपमंडल के सलवी गांव के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि जान मुहम्मद शनिवार को एक निर्माणाधीन लेंटर से गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया था। 3 घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं मिला परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी जान मुहम्मद को लगभग 3 घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं मिला। उनका कहना है कि संबंधित डॉक्टर को मौके पर पहुंचने में करीब 4 घंटे लग गए, जिसके कारण घायल की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उनकी मौत हो गई। अस्पताल परिसर में परिजनों और लोगों ने किया प्रदर्शन जान मुहम्मद की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। परिजनों का कहना था कि यदि समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर और उचित उपचार मिलता, तो जान मुहम्मद की जान बचाई जा सकती थी। अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग परिजनों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करने और कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *