Headlines

चमियाना अस्पताल में आज से 3-टेस्ला MRI सुविधा:CM सुक्खू करेंगे शुभारंभ, प्राइवेट लैब और IGMC नहीं दौड़ना पड़ेगा; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत




हिमाचल की राजधानी शिमला के चमियाना स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIMSS) में आज (शनिवार को) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI मशीन का शुभारंभ करेंगे। करीब ₹23 करोड़ की लागत से स्थापित यह मशीन प्रदेश की सबसे आधुनिक MRI सुविधाओं में लैस है। इसके शुरू होने से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों को अब MRI जांच के लिए IGMC या प्राइवेट लैब का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन एक सप्ताह से अधिक समय से मशीन का ट्रायल कर रहा है। सभी तकनीकी परीक्षण पूरे होने के बाद अब इसे नियमित रूप से मरीजों के लिए शुरू किया जा रहा है। इससे खासकर न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और अन्य सुपर स्पेशलिटी विभागों के मरीजों को त्वरित और सटीक जांच की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में लगी 3-टेस्ला MRI मशीन क्यों है खास:- पूरे राज्य से उपचार को पहुंचते हैं मरीज बता दें कि IGMC शिमला और AIMSS चमियाना राज्य स्तरीय अस्पताल है। यहां पर पूरे प्रदेश से मरीज बेहतर उपचार को पहुंचते है। ऐसे में 3 टेस्ला MRI की सुविधा शुरू होने से मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा और उनकी बीमारी को समय रहते ट्रेस कर पाना संभव होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *