![]()
चरखी दादरी जिले के गांव बिजना से एक 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर झोझू कलां थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। गांव बिजना निवासी कृष्ण पुत्र गोपीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा श्याम बीती 13 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे गांव की ‘बैनी’ स्थित मंदिर में कांवड़ लाने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में गया था। श्याम एक दिहाड़ी मजदूर है। गांव में युवक के साथ हुई थी कहासुनी शिकायतकर्ता के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी श्याम घर वापस नहीं लौटा। परिजनों को जानकारी मिली कि मंदिर में कार्यक्रम के दौरान श्याम की गांव के ही रहने वाले संदीप पुत्र महीपाल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस घटना के बाद से ही श्याम गायब है। परिजनों ने तलाश की, नहीं मिला सुराग परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में श्याम की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परेशान होकर पिता कृष्ण ने 15 अगस्त को झोझू कलां थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। कृष्ण ने बताया कि उसके बेटे श्याम ने सफेद रंग की टी-शर्ट, नीले रंग की लोअर और पैरों में हवाई चप्पल पहन रखी थी। उसकी उम्र 22 वर्ष है। पिता की शिकायत पर केस दर्ज झोझू कलां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 127(6) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने गुमशुदा युवक की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
चरखी दादरी में युवक लापता, कांवड़ कार्यक्रम में गया था:पिता बोले-गांव के युवक से हुई थी कहासुनी, तब से सुराग नहीं
