![]()
जयपुर जिले के 18 निकायों में चुने गए निकाय प्रमुखों में 12 बीजेपी और 6 कांग्रेस के हैं। इसमें से एक जेन-जी भी अध्यक्ष बनी हैं। इन प्रमुखों के चुनावी हलफनामे के अनुसार कई करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं कुछ की संपत्ति सिर्फ 50 हजार है। सबसे अधिक घोषित संपत्ति चाकसू नगरपालिका की अध्यक्ष पुष्पा देवी के पास है। उनके पास करीब 3.80 करोड़ रुपए हैं। फागी नगरपालिका के कांग्रेस से नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश जांगिड़ के पास 51 हजार रुपए हैं। दूदू की गरिमा जेनजी, 7 लाख की संपत्ति चौमूं नगर परिषद के सभापति भाजपा के आशीष दुसाद के पास करीब 1.36 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं शाहपुरा नगर परिषद के सभापति रविश खटाना की संपत्ति करीब 2.45 करोड़ रुपए है। बगरू नगरपालिका की अध्यक्ष संतोष चौहान 2.30 करोड़ रुपए की मालिक हैं। चाकसू नगरपालिका अध्यक्ष बीजेपी की निर्मला खोलिया के पास करीब 1.50 करोड़ रुपए है। दूदू की नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष गरिमा कंवर के पास 7 लाख रुपए हैं। गरिमा जेन-जी हैं। उनकी उम्र 28 साल है। इसके अलावा जोबनेर की नगरपालिका अध्यक्ष भाजपा की सरोज गुर्जर के पास करीब 29 लाख रुपए और कालाडेरा की उर्मिला कुमावत के पास करीब 2.10 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ज्यादातर अध्यक्ष करोड़पति कानोता नगरपालिका अध्यक्ष कांग्रेस के रामकिशन के पास करीब 90 लाख रुपए, किशनगढ़ रेनवाल की कांग्रेस प्रमुख सुनीता अग्रवाल के पास करीब 8 लाख और खेजरोली की नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता सैनी के पास 2 लाख 15 हजार की संपत्ति है। नारायणा नगर पालिका के अध्यक्ष कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक की घोषित संपत्ति करीब 2.75 करोड़ रुपए है। फुलेरा नगरपालिका के अध्यक्ष भाजपा के राजू शर्मा की करीब 1 करोड़, सांभर नगरपालिका के पवन कुमार मोदी के पास 1 करोड़ 35 लाख की संपत्ति है। वाटिका नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष भाजपा की कमता देवी के पास 60 लाख है।
Source link
चाकसू नगरपालिका अध्यक्ष के पास 3.80 करोड़ की संपत्ति:फागी नगरपालिका अध्यक्ष के पास सिर्फ 50 हजार; दूदू में जेन-जी बनीं चेयरमैन
