![]()
झाबुआ में 16 हजार रुपए की उधारी के विवाद में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। कोतवाली पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी पंकज राठौर समेत एक बालिग आरोपी और चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने युवक को हाथीपावा पहाड़ी पर बुलाया, जहां पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव खाई में फेंक दिया। 10 सितंबर को पत्नी को छोड़ने गया था लालू डुंगरा निवासी वांगरिया पिता गुला अमलियार ने 12 सितंबर को कोतवाली थाने में बेटे कलम अमलियार के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कलम 10 सितंबर को अपनी पत्नी को छोड़ने झाबुआ गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर थाना प्रभारी आरसी भास्करे ने पुलिस की टीमें बनाईं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। हाथीपावा पहाड़ी के नीचे मिला शव जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हाथीपावा पहाड़ी के नीचे एक अज्ञात शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कलम अमलियार के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में जांच आगे बढ़ाई। मोबाइल के लिए दिए थे 16 हजार रुपए पुलिस जांच में सामने आया कि कलम ने एक बाल अपचारी को मोबाइल खरीदने के लिए 16 हजार रुपए उधार दिए थे। कलम लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था। पुलिस के मुताबिक इसी बात से नाराज होकर बाल अपचारी ने अपने साथियों और पंकज राठौर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पहाड़ी पर बुलाकर पत्थरों से किया हमला पुलिस के मुताबिक योजना के तहत आरोपियों ने कलम को हाथीपावा पहाड़ी पर बुलाया। वहां आरोपियों ने उस पर पत्थरों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पहाड़ी के नीचे खाई में फेंक दिया गया। पत्थर, बाइक और मोबाइल बरामद पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज पिता तोलिया राठौर निवासी कालापान और चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पत्थर, मोटरसाइकिल और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच जारी रखी है।
Source link
16 हजार रुपए की उधारी के विवाद में हत्या:युवक को पहाड़ी पर बुलाकर पत्थर मारे, शव खाई में फेंका; 4 बाल अपचारी समेत 5 गिरफ्तार
