![]()
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित होने में देरी के कारण विद्यार्थियों को मिलने वाली विश्वविद्यालय की जरूरी सुविधाएं प्रभावित नहीं होंगी। परीक्षा परिणाम लंबित रहने और समर्थ पोर्टल पर फीस भुगतान का लिंक जेनरेट नहीं होने की स्थिति में भी पात्र नियमित विद्यार्थियों को हॉस्टल, स्वास्थ्य सेवाओं और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती रहेगी। छात्र हित में यह फैसला कुलपति की मंजूरी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कई विद्यार्थियों ने शिकायत की थी कि सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के कारण समर्थ पोर्टल पर फीस पेमेंट का लिंक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके चलते उन्हें विश्वविद्यालय की जरूरी सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से हॉस्टल, स्वास्थ्य सेवाओं और लाइब्रेरी से जुड़ी सुविधाओं को लेकर विद्यार्थियों की ओर से शिकायतें सामने आई थीं। परिणाम आने तक जारी रहेंगी सुविधाएं विश्वविद्यालय के निर्णय के मुताबिक, जिन नियमित विद्यार्थियों का फीस पेमेंट लिंक परीक्षा परिणाम में देरी के कारण जेनरेट नहीं हो पाया है, उन्हें हेल्थ सर्विसेज, हॉस्टल और लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाएगा। यह व्यवस्था संबंधित परीक्षा परिणाम घोषित होने और उसके बाद अकादमिक व फीस संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने तक लागू रहेगी। किन छात्रों को मिलेगा लाभ यह व्यवस्था सभी विद्यार्थियों पर स्वत: लागू नहीं होगी। विश्वविद्यालय ने इसके लिए कुछ शर्तें भी तय की हैं। सुविधा उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगी जिन्होंने संबंधित परीक्षा फॉर्म सही तरीके से भरा हो, अपने शैक्षणिक कार्यक्रम की परीक्षाओं में भाग लिया हो और विश्वविद्यालय के नियमित छात्र बने हुए हों। इसके अलावा विद्यार्थी अपने संबंधित एकेडमिक प्रोग्राम की सामान्य अवधि के भीतर होना चाहिए। ऐसे विद्यार्थियों को केवल इस वजह से सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाएगा कि परीक्षा परिणाम घोषित होने में देरी हुई और समर्थ पोर्टल पर फीस भुगतान का लिंक समय पर जेनरेट नहीं हो सका।
Source link
चार CGPA से कम पर हॉस्टल और स्वास्थ्य सुविधाएं रुकेंगी:परिणाम में देरी से छात्रों को नहीं होगी परेशानी,कुलपति का अहम फैसला
