Headlines

चिंतपूर्णी मंदिर का ₹206 करोड़ से होगा कायाकल्प:नवरात्र में शिलान्यास के साथ शुरू होगा काम, डिप्टी CM बोले- औपचारिकताएं पूरी




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 206 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका काम आने वाले नवरात्र में शिलान्यास के साथ शुरू होगा। मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए विकसित किया जाएगा। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि परियोजना से जुड़ी सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अहम केंद्र है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर का विकास श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को ध्यान में रखकर होगा। डिप्टी सीएम ने चिंतपूर्णी में प्रस्तावित रोप-वे प्रोजेक्ट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इसका टेंडर हो चुका है और स्थानीय व्यापारियों की मांगों पर एजेंसी के साथ बातचीत करवाई जाएगी। संबंधित पक्षों के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ा जाएगा
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंदिर विकास के साथ स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ा जाएगा। चिंतपूर्णी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की
इससे पहले डिप्टी सीएम ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन-यज्ञ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *