Headlines

चिट्टा तस्करी पर चौटाला परिवार में ही कंट्रोवर्सी:अभय ने नशे पर SP को अल्टीमेटम दिया; दिग्विजय बोले-चश्मा जी, खुद के घर शीशे के हैं




हरियाणा के सिरसा जिले में चिट्टा नशा तस्करी के केस बढ़ने को लेकर चौटाला परिवार में ही कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने नशा तस्करी रोकने के लिए डबवाली SP को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया। जिस पर जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। इस पोस्ट से ही कंट्रोवर्सी शुरू हो गई। पोस्ट में लिखा- चश्मा (इनेलो का चुनाव सिंबल) जी, चिट्‌टा और अफीम डबवाली हलके और चौटाला गांव में कौन बेचता है, ये सब जानते हैं। जिनके खुद के घर शीशे के हों..। पुलिस पर किनका दबाव है और कौन पनाह देता है। ऐसा करने वाली पार्टी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। दिग्विजय की इस पोस्ट पर दोनों पार्टियों के समर्थक और सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप चौटाला गांव के है, बंद करवा दो। आपकी पार्टी स्पॉन्सर है इनकी। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- खुद के डिप्टी सीएम रहते राज्य को शराब में डुबोने वाले भी नशे पर बात कर रहे हैं। यही घमंड लेके बैठ गया। असल में, अभय चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कहा था- मैंने डबवाली SP जसलीन कौर से कहा कि मेरे गांव में नशा बिकता है। एसपी बोली, कौन सा गांव है आपका। हमारी बदकिस्मती है कि यहां के ऐसे अधिकारी लगे हुए हैं, जो चौटाला जैसे गांव को रिकॉग्नाइज नहीं करते। मैंने कहा कि क्या मैडम आपको मेरा गांव पता नहीं है। चौटाला गांव में चिट्टा बिक रहा है। इस पर एसपी बोली, मैं देख लूंगी, दिखवा लूंगी। जानिए अभय ने नशे को लेकर क्या बयान दिया अब देखिए…वो पोस्ट जिससे कंट्रोवर्सी शुरू हुई SP बोलीं- नशा तस्करों को चिन्हित कर रहे डबवाली SP जसलीन कौर ने कहा कि जो भी नशे से संबंध में सूचना मिलती है, उस पर कार्रवाई की जा रही है। चौटाला गांव में नशे के बारे में शिकायत आई है, वहां पर भी पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर तस्करों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभय चौटाला के बयान के बाद दिग्विजय ने पोस्ट डाली इनेलो प्रमुख अभय चौटाला का नशे को लेकर बयान सामने आने के बाद दिग्विजय चौटाला ने पोस्ट डाली। जिसमें अभय चौटाला का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन इनेलो के चुनाव सिंबल चश्मे को संबोधित किया। लिखा-चश्मा जी, चिट्‌टा और अफीम डबवाली हलके और चौटाला गांव में कौन बेचता है, ये सब जानते हैं। जिनके खुद के घर शीशे के हों..। पुलिस पर किनका दबाव है और कौन पनाह देता है। ऐसा करने वाली पार्टी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस पोस्ट के डालने के तुरंत बाद इनेलो और जजपा के समर्थक सोशल मीडिया पर भिड़ गए। कुछ न्यूट्रल यूजर्स ने दोनों ही पार्टियों पर निशाना साधा। जानिए यूजर्स ने कैसे-कैसे कमेंट्स किए यूजर्स ने इस तरह किए कंमेंट्स… सोनी शर्मा-जब सारी बात का बेरा है तो आप करवा दो कार्रवाई। सोमवीर डबास-खुद के डिप्टी सीएम रहते राज्य को शराब में डुबाने वाले भी नशे पर बात कर रहे हैं, वाह अबकी बार जमना पार…याद आया किमे। सुभाष सैनी-यही घमंड तो लेके बैठ गया कोई नशे के खिलाफ बोल रहे हैं, उसमें भी दिक्कत हो रही, बाकी आप समझ ही रहे हैं। सौरभ राटीवाल-अगर चौटाला गांव की गली-गली और हर नुक्कड़ पर चिट्‌टा बिक रहा है। जैसा अभय चौटाला खुद कह रहे हैं तो सवाल सीधा है-विधायक कौन है, किस गांव से हैं और उनकी जिम्मेदारी क्या है? संजय कुमार-चौ. देवीलाल और चौ. ओम प्रकाश चौटाला को तोड़कर अलग हुए हो, कुछ तो शर्म कर लो। बाकी अब तो अभय ही सत्य है। अमित भाटी-चलो आपके हिसाब से आपको सिर्फ चश्मा ही दिखता है टारगेट के लिए। पर जो चौटाला पार्टी पर जो भरोसा रखते हैं, वो न नशा करते तो न ही सप्लाई करते।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *