Headlines

चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का पैदल-मार्च, कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला फूंका:बोले- चुनाव व्यवस्था में गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए घातक, कार्रवाई हो




चित्तौड़गढ़ में वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने लगाए चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च शुरू किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार को हटाओ, देश बचाओ”, “वोट चोरी को तुरंत रोको” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट चौराहे पहुंचे, जहां सभा आयोजित कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, जिला सहप्रभारी छोटूराम मीणा और विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अंदर भी कई मुद्दों को लेकर असहमति सामने आई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामने आई जानकारी के अनुसार पिछले 10 महीनों में दो निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कुछ फैसलों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। एसआईआर प्रक्रिया और आईटी सिस्टम को लेकर उठाए सवाल उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर आपत्ति जताई गई, उनमें विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया, नए मतदाताओं को जोड़ने, मतदाता सूची से नाम हटाने और निर्वाचन आयोग की आईटी व्यवस्था को दिल्ली से केंद्रीकृत करने जैसे विषय शामिल हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इन मामलों में सभी निर्वाचन आयुक्तों को पूरी जानकारी नहीं दी गई और फैसले एकतरफा तरीके से लिए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी पहले से ही चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी चुनाव आयोग की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस्तीफे और जांच की मांग प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें। साथ ही उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र जांच कराई जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का भरोसा सबसे जरूरी है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी व्यवस्था का इस्तेमाल किसी एक दल को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए हर स्तर पर विरोध जारी रखेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद प्रोग्राम में सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता करण सिंह सांखला, उपाध्यक्ष संदीप सोमानी, उत्सव भाणावत, अजय लोट, सुभाष शारदा, गोपाल जाट, महासचिव धर्मेंद्र मूंदड़ा, शिल्पन शाहू, दिनेश अहीर, रशीद सागर, हीरालाल गुर्जर, नुसरत खान, बंटी पारक, प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, गणपत पुरी, ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह जाट, कालूराम भील, परमेश्वर जाट, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, इम्तियाज हुसैन, लक्ष्मण सिंह सांखला, दिनेश शर्मा, विनोद लड्ढा, गोविंद कोठारी, सुखराज सालवी और विश्वजीत सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित बैरागी, शंकर बुनकर, पार्षद महेंद्र सिंह मेड़तिया, वासु लोट, रेहाना हसन, अरुण कंडारा, नासिर खान, भेरूलाल गुर्जर, चंद्रपाल सिंह, रईस खान, देवी लाल अहीर, अनिल सेठी, चक्षु शर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी, गौतम विजयवर्गीय सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। महिला सेवादल जिला मुख्य संगठन सना खान, मधु गोस्वामी, मांगीलाल बैरवा, लक्ष्मीनारायण, सफीना खान, शंकर प्रजापत, भवानी शंकर लोहार, शकील खान, बगदीराम, पप्पू जाट, रफीक खान सहित अन्य कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल रहे। विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी पहुंचे प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किशनलाल दशोरा, राजकुमार वैष्णव, राजकुमार सिंह, भेरूलाल जाट, नरेंद्र लोहार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खुसरो कमाल, सद्दाम खान, लियाकत मंसूरी, शबीर हुसैन, फारूक नीलगर, उस्मान गनी और कालू सेन मौजूद रहे। एनएसयूआई के संजय सेन, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संजय राव, विदेश जीनगर, राहुल गवारिया, इमरान, रवींद्र सिंह राणावत, राजेंद्र खोईवाल, गोटू अली, रोहनी खटीक, भंवर सिंह राणावत, यश खटीक, मुकेश सोलंकी और किशन खटीक सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *