Headlines

चित्रकूट में बाढ़ प्रभावितों से मिले प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय:बोले- नए निर्माण बाढ़ की गाइडलाइन के हिसाब से होंगे, पुराने अतिक्रमण हटाए जाएंगे




नगरीय विकास एवं आवास मंत्री और सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को चित्रकूट का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के साथ भरत घाट का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि भविष्य में चित्रकूट में होने वाले सभी नए निर्माण बाढ़ की गाइडलाइन के अनुसार ही किए जाएंगे। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित 5 परिवारों को 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। प्रभावित परिवारों को राशन और कंबल दिए गए, जबकि बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें और पढ़ाई से जुड़ी अन्य सामग्री बांटी गई। सरकार प्रभावित परिवारों के साथ : विजयवर्गीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित इलाकों की स्थिति और राहत व्यवस्था की जानकारी भी ली। नदी किनारे के अतिक्रमण हटाने के निर्देश मंदाकिनी नदी के किनारे पुराने अतिक्रमणों को लेकर पूछे गए सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि निजी और सरकारी, दोनों तरह के अतिक्रमण हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद नदी के आसपास होने वाले निर्माण और अतिक्रमण को लेकर सख्ती बरती जाएगी। भविष्य में नए निर्माण बाढ़ की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर ही किए जाएंगे। दीनदयाल रसोई में खुद खाकर परखी खाने की गुणवत्ता विजयवर्गीय ने चित्रकूट में नगर परिषद की दीनदयाल रसोई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खुद पूड़ी-सब्जी खाकर भोजन की गुणवत्ता और स्वाद परखा। नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 30 अगस्त से सुबह और शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में भोजन के पैकेट भी पहुंचाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *