अमृतसर में ASI को स्कूटी ने मारी टक्कर (लाल घेरे में)।
अमृतसर में पंजाब पुलिस के एक ASI को स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ASI के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन के अनुसार, ASI पैरालाइज हो गया है और वह अब तक बोल भी नहीं पा रहा। यह घटना 30 अगस्त की है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है।
.
करीब 10 दिनों से ASI का इलाज अस्पताल में चल रहा है, लेकिन पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। ASI को टक्कर मारने वाला स्कूटी सवार भी गिरफ्तार नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि स्कूटी सवारों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रहे हैं।
घायल ASI की पहचान पवन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह अमृतसर के रहने वाले हैं और लॉरेंस रोड पर ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह स्कूटी सवारों को चालान काटने के रोक रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
5 PHOTOS में पूरी घटना…

स्कूटी को रोकते हुए बीच सड़क पर पहुंच गए थे ASI पवन कुमार शर्मा।

पीछे से आ रही दूसरी स्कूटी ने टक्कर मारी तो रोड पर पड़े रह गए।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ASI की मदद के लिए दौड़े।

पुलिसकर्मी और लोग ASI पवन शर्मा को स्ट्रेचर पर रखकर अस्पताल ले गए।

स्कूटी सवार युवक भी बाद में स्कूटी लेकर वहां से चले गए।
तेज रफ्तार स्कूटी को रोकने लगे थे ASI
जानकारी के अनुसार, यह घटना 30 अगस्त की दोपहर करीब पौने 2 बजे लॉरेंस रोड पर सेलिब्रेशन रोड के पास हुई। ASI पवन कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने तेज रफ्तार में आ रही एक स्कूटी को हाथ का इशारा कर रोकने की कोशिश की।
वह स्कूटी नहीं रुकी तो ASI बीच रोड पर पहुंच गए, जिससे दूसरी स्कूटी सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार युवक भी सड़क पर गिर पड़े। उन्हें भी हल्की चोटें लगीं, लेकिन ASI सड़क पर पड़े ही रह गए। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस कर्मचारियों ने ASI पवन कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया। तब से वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं।
वीडियो में क्या दिख रहा…
- स्कूटी को रोकने के लिए बीच रोड पर पहुंचे: इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। करीब 3 मिनट की वीडियो में दिख रहा है कि ASI पवन कुमार शर्मा 2 अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद हैं। अचानक उन्होंने एक स्कूटी को रुकने का हाथ से इशारा किया। इशारा करते हुए वह सड़क के बीच में पहुंच जाते हैं।
- पीछे से आ रही स्कूटी ने टक्कर मारी: वह स्कूटी के बिल्कुल पास तक पहुंच जाते हैं, लेकिन स्कूटी सवार बिना रुके निकल जाता है। इसी दौरान पीछे से दूसरी स्कूटी पर सवार 2 युवक आ रहे थे। वे अचानक बीच रोड पर ASI को देख संभल नहीं पाए और ASI से टकरा गए। इससे स्कूटी सवार और ASI दोनों सड़क पर गिर पड़े।
- स्कूटी सवार युवक खुद उठे: टक्कर होने के बाद ASI सड़क पर पड़े रह गए। उनकी मदद के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े। टक्कर लगकर स्कूटी सवार युवक भी गिर पड़े, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचता दिखा। वे थोड़ी देर में खुद ही सड़क से उठे। इसके बाद खुद ही उन्होंने अपनी स्कूटी उठाई।
- ASI को स्ट्रेचर मंगवाकर अस्पताल भेजा: इसी दौरान पुलिसकर्मी मौके पर ही स्ट्रेचर मंगाते हैं और ASI को उसी पर लेटाकर अस्पताल भेजते हैं। वहीं, स्कूटी सवार दोनों युवक खुद स्कूटी स्टार्ट कर वहां से निकलते दिखते हैं। करीब 3 मिनट में ही सारा मामला निपट गया, इसलिए रोड पर जाम की स्थिति नहीं बनी।
SHO बोले- आरोपियों को ट्रेस कर कार्रवाई करेंगे
थाना सिविल लाइन के SHO मोहित कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। जैसे ही आरोपी पुलिस की पकड़ में आएगा, उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
SHO के अनुसार, शुरुआत में पुलिस को जानकारी मिली थी कि ASI को कार ने टक्कर मारी है, लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि दुर्घटना एक्टिवा से हुई है।
उन्होंने कहा कि जांच का एक महत्वपूर्ण विषय यह भी है कि हादसे के समय ASI सड़क क्यों पार कर रहे थे? पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ASI ड्यूटी के दौरान सड़क पार कर रहे थे या किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को रोकने और चालान करने के लिए सड़क पार कर रहे थे। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
अमृतसर में ADCP से भिड़े AAP नेता,VIDEO:बोले- तेरे वरगे 50 SP देखे, मैनूं अंदर करेंगा?; भगोड़े को छुड़ाने पहुंचे, कुर्सी पर बैठते वक्त गिरे

अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता तलबीर सिंह गिल सिटी-2 के ADCP श्रीवेनेला से भिड़ गए। उन्होंने ADCP से कहा कि आप मुझे कह रहे हो कि तुझे अंदर दे दूंगा। तेरे जैसे मैंने 50 एसपी देखे हैं। इस बहस का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
