Headlines

चीनी के बढ़ती कीमतों के विरोध में आंदोलन करेगी कांग्रेस:सोनीपत शहरी जिला अध्यक्ष का सरकार पर हमला; कमल दीवान बोले- जमाखोरों पर कार्रवाई करे सरकार




चीनी समेत रोजमर्रा की जरूरी खाद्य वस्तुओं के तेजी से बढ़ते दामों को लेकर सोनीपत कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दीवान ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने गन्ने से एथेनॉल उत्पादन की नीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने का दावा कर रही हैं। लेकिन दूसरी ओर महंगी चीनी ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने चीनी की कीमतों पर तत्काल नियंत्रण, जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई और ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी। एथेनॉल नीति के लाभ पर उठाए सवाल कमल दीवान ने कहा कि सरकार गन्ने के रस से एथेनॉल उत्पादन को बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है। उनका दावा है कि गन्ने को एथेनॉल में बदलने से किसानों को लाभ मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन इसका फायदा आम उपभोक्ता को दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एथेनॉल के इस्तेमाल से ईंधन की लागत कम हो रही है तो पेट्रोल के दामों में भी इसका असर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर सामने आ रही शिकायतों का हवाला देते हुए भी सरकार की नीति पर सवाल खड़े किए। 40-45 से बढ़कर 65-70 रुपए किलो पहुंची चीनी कमल दीवान ने दावा किया कि चीनी के दाम पहले करीब 40 से 45 रुपए प्रति किलोग्राम थे, जो अब बढ़कर 65 से 70 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि चीनी हर घर की बुनियादी जरूरत है और इसके दाम बढ़ने का सीधा असर चाय, दूध, मिठाई समेत रोजमर्रा की कई चीजों पर पड़ता है। इससे आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। जमाखोरों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप कमल दीवान ने आरोप लगाया कि बाजार में कृत्रिम किल्लत पैदा कर जमाखोर और मुनाफाखोर मनमाने दाम वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग और प्रशासन को ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन जमीन पर इसका पर्याप्त असर दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने सरकार से आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने और जमाखोरी व मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दाम नहीं घटे तो सड़क पर उतरने की चेतावनी कमल दीवान ने कहा कि यदि चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं के बढ़े हुए दामों पर तत्काल अंकुश नहीं लगाया गया और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस जनता के हित में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर प्रदर्शन और घेराव किए जाएंगे। साथ ही इस मुद्दे को कांग्रेस की ओर से संसद तक उठाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *