Headlines

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की कार्यकारिणी ने ली शपथ:रायपुर में 13वें स्थापना दिवस पर समारोह, उद्योग-व्यापार को नई दिशा देने का लिया संकल्प




छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर वर्ष 2026-2029 की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के होटल ग्रैंड राजपुताना में आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों और उद्योगों के हित में एकजुट होकर काम करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। शेखर वर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष नई कार्यकारिणी में शेखर वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, कुबेर चंद्राकर को महासचिव और ललित साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं मोहन चंद्राकर, दिलीप टिकरिया, माशीष साहू, ईश्वर पटेल और पुनारद निषाद को उपाध्यक्ष बनाया गया। विजय चंद्रवंशी और गुलाब साहू को सहसचिव, जबकि विनोद रात्रे और दिनेश कुमार सरसीहा को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में टीकम सिंह ठाकुर, देवेंद्र संभाकर, रामशरण टंडन, घनश्याम सिन्हा, गोविंद यादव, नोहर साहू, नागेश वर्मा, रवि वर्मा, पारस पटेल, डॉ. अखिलेश साहू और यश साहू शामिल हैं। संस्थापक सदस्यों की रही मौजूदगी समारोह में महासंघ के संस्थापक सदस्य सुंदर लहरे, डॉ. अजय यादव, डॉ. निर्मल नायक और दीपेंद्र राठौर मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में राघवेंद्र चंद्राकर (गौरव प्रमोटर्स), संजय बघेल (Saba Infra Ventura), बृजेश साहू (BDG ग्रुप), सुनील चंद्राकर (भारद्वाज ग्रुप), आशु चंद्रवंशी, रोशन वर्मा और ललित बघेल शामिल हुए। व्यापार-उद्योग को नई दिशा देने का संकल्प महासंघ की नई कार्यकारिणी ने संगठन को और मजबूत करने के साथ व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने प्रभावी तरीके से रखने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग को नई दिशा देने तथा कारोबारियों के हितों के लिए संगठित होकर काम किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *