Headlines

छत्तीसगढ़ में हैवी रेन का अलर्ट:बंगाल में बने सिस्टम का असर, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा, अब-तक 6% कम बारिश




छत्तीसगढ़ में अब बारिश की एक्टिविटी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (10 सितंबर) से पूरे प्रदेश में बारिश बढ़ने के आसार हैं। बंगाल और बांग्लादेश के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से आज बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में नमी वाली हवाएं बढ़ेंगी और कई इलाकों में बारिश तेज हो सकती है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा पाली (कोरबा) में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद बेलगहना (बिलासपुर) में 30 मिमी, हरदीबाजार (कोरबा) और नरहरपुर (कांकेर) में 20-20 मिमी बारिश हुई। प्रदेश में अब तक सामान्य से 6% कम बारिश हुई है। तापमान की बात करें तो रायपुर में पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे ज्यादा 34.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम 21.2 डिग्री तापमान पेंड्रा रोड में रहा। आज कई जगह बारिश, कुछ इलाकों में हैवी रेन का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार आज (10 सितंबर) प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर हैवी रेन और थंडरस्टॉर्म के साथ लाइटनिंग होने की संभावना है। अगले दो दिनों में बारिश की एक्टिविटी और बढ़ सकती है। इस दौरान ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर हैवी से वेरी हैवी रेन के साथ थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग की संभावना है। किन इलाकों में ज्यादा असर की संभावना? फिलहाल मौसम विभाग ने किसी एक जिले को सबसे ज्यादा प्रभावित होने की बात नहीं कही है। सिस्टम की एक्टिविटी बढ़ने के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में कुछ जगहों पर हैवी से वेरी हैवी रेन की संभावना है। थंडरस्टॉर्म के दौरान तेज हवा और लाइटनिंग भी हो सकती है। इसलिए खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास रहने से बचने की सलाह है। रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचा तापमान रायपुर में पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे ज्यादा 34.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम 21.2 डिग्री तापमान पेंड्रा रोड में रहा। रायपुर में आज (10 सितंबर) आसमान पार्टली क्लाउडी रहने की संभावना है। बारिश या थंडरस्टॉर्म हो सकता है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री रहने का अनुमान है। प्रदेश में मानसून सीजन की कुल बारिश अभी सामान्य से 6% कम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *