![]()
भिवानी जिले के गांव नंदगांव में पिकअप की टक्कर लगने के कारण पैदल ही खेत में जा रहे राजमिस्त्री को गंभीर चोटें आई। जिसे इलाज के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जो तीन बच्चों के पिता थे। वहीं मामले की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव नंदगांव निवासी कमल ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वे 2 भाई व एक बहन है। उसके पिता कृष्ण कुमार की उम्र करीब 52 साल है और वे राजमिस्त्री का काम करते हैं। उसके पिता अपने घर से खेत में पैदल-पैदल जा रहे थे। जब उसके पिता आईटीआई के नजदीक पहुंचे, तो एक पिकअप गाड़ी ड्राइवर ने अपनी पिकअप गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर लगने के कारण उसके पिता कृष्ण कुमार को गंभीर चोटें आई। वहीं पिकअप गैस एजेंसी का था। अस्पताल में मृत घोषित किया उसने कहा कि हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए और भीड़ का फायदा उठाकर पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं उसके पिता को इलाज के लिए पीएचसी नंदगांव में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसके पिता को इलाज के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस वहीं मामले की शिकायत पुलिस को देकर पिकअप ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
Source link
भिवानी में पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत:खेत में जा रहे थे, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम; तीन बच्चों के पिता
