Headlines

छात्राओं ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली:एनसीसी कैडेट्स ने बताया जेब्रा क्रॉसिंग और फुटपाथ का महत्व




आगरा में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में 13 अक्टूबर को मिशन शक्ति और सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस प्रशासन के सहयोग से आयोजित रैली में महाविद्यालय की छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स ने विभिन्न नारों और स्लोगनों के माध्यम से लोगों व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान पैदल यात्रियों को जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने और फुटपाथ पर चलने की जानकारी दी गई। शारदीय नवरात्र के दौरान आयोजित इस अभियान में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. चंद्रपाल, एनसीसी प्रभारी डॉ. धनवंती चंचल, मिशन शक्ति एवं सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. तेजेंद्र सिंह यादव, डॉ. आलोक कटरा, डॉ. विजेंद्र कुमार और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहयोग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *