कैमूर में 20 लाख की स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार:भभुआ पुलिस ने 160 ग्राम स्मैक पकड़ी, गैंग का नेटवर्क चेकिंग




कैमूर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भभुआ थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में स्मैक बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 से 20 लाख रुपये कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि भभुआ थाना को सूचना मिली थी कि एक मकान में बेचने के लिए स्मैक छिपाई गई है। यहां से पुड़िया बनाकर आसपास के इलाकों में बेचा जाता था। इस सूचना पर पुलिस टीम ने अखलासपुर निवासी सोनू कुमार गुप्ता के घर पर छापा मारा। तलाशी में उसके घर से करीब 159.98 ग्राम (लगभग 160 ग्राम) स्मैक मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 15 से 20 लाख रुपये है। नशा तस्करी के खिलाफ रहेगा अभियान जारी एसपी ने बताया कि पूछताछ में इस व्यापार से जुड़े कई अन्य तस्करों और सप्लायरों के नाम सामने आए हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *