Headlines

छात्रावास की जमीन पर निजी गेट खुलने से छात्र नाराज:सड़क पर उतरकर जताया विरोध, राजस्व और पुलिस मनाने में जुटे




अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड मुख्यालय राजेंद्रग्राम के पास बसनिहा ग्राम पंचायत मोड़ पर मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ के छात्रावास के सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए। वे छात्रावास परिसर की ओर निजी भूमि पर हो रहे निर्माण और उसकी निकासी छात्रावास की भूमि के रास्ते लगाए जा रहे गेट का विरोध कर रहे थे। दोनों ओर से ट्रैफिक रुका छात्र अमरकंटक-रीवा मार्ग पर बैठकर विरोध जता रहे हैं। आदिवासी छात्र संगठन के बैनर तले छात्रों के प्रदर्शन के कारण मार्ग पर यातायात रुक गया है। दोनों ओर वाहनों की लगभग 2 किलोमीटर लंबी कतार लग गई है। विद्यार्थियों का आरोप है कि छात्रावास में अवैध गेट बनाया जा रहा है और बाउंड्रीवॉल निर्माण पर रोक लगाकर संबंधित भू-स्वामी जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। छात्रों का कहना है कि इस अवैध निर्माण को लेकर आवेदन और ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों ने साफ किया कि अब वे सीधे कलेक्टर से ही बात करेंगे। मौके पर मनाने पहुंचे अधिकारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तत्काल मौके पर नायब तहसीलदार, बसनिहा ग्राम पंचायत राजस्व अधिकारी और राजेंद्रग्राम पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस और अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मनाने का प्रयास किया। हालांकि, विद्यार्थी अपनी मांग पर अड़े हैं। उनकी मांग है कि जब तक राजस्व विभाग छात्रावास की जमीन होकर निजी रास्ते के लिए लगाए जा रहे गेट को हटाकर छात्रावास की दीवार खड़ी करने का आश्वासन नहीं देता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। ये है पूरा मामला इस मामले में पुष्पराजगढ़ के तहसीलदार ईश्वर सिंह प्रधान ने बताया कि निजी जमीन छात्रावास की नई बिल्डिंग के पीछे है। वर्तमान में छात्रावास की बिल्डिंग बनाने के साथ चारों तरफ दीवार भी खड़ी की गई है, लेकिन छात्रावास के पीछे कुछ हिस्से में अभी दीवार नहीं बनी है। उसी स्थान पर निजी जमीन पर हो रहे निर्माण और उसकी निकासी के लिए कुछ दिन पहले गेट लगाया जा रहा था। विद्यार्थियों ने इस पर आपत्ति जताई थी कि सरकारी छात्रावास की जमीन से निजी जमीन के लिए रास्ता नहीं दिया जाए। उन्होंने कल ज्ञापन भी सौंपा था और आज वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रावास निर्माण में ग्राम पंचायत निर्माण एजेंसी है, पूर्व में दोनों के बीच किस प्रकार के एग्रीमेंट बनाए गए है, जांच की जा रही है। यह सही है कि शासकीय भूमि से निजी रास्ता नहीं दिया जा सकता। मनाने के प्रयास जारी थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकडे ने बताया कि छात्रों को मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े है। अधिकारियों की बातचीत जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *