![]()
बूंदी जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। नगर परिषद बूंदी के साथ-साथ नगर पालिका इन्द्रगढ़, देई और केशोरायपाटन में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 1 लाख 27 हजार 13 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पहले चरण के मतदान के लिए कुल 159 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बूंदी नगर परिषद के 94, केशोरायपाटन के 25, देई के 20 और इन्द्रगढ़ के 20 मतदान केंद्र शामिल हैं।
मतदान केंद्र के 100 मीटर दायरे में मोबाइल बैन
इधर मतदान की तैयारियों की मंगलवार को समीक्षा की गई। संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल और आईजी हरेन्द्र महावर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह समीक्षा की।
इस दौरान बूंदी नगर परिषद, इंद्रगढ़, देई और केशोरायपाटन निकायों में मतदान व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। आईजी हरेन्द्र महावर ने बताया कि मतदान के दिन चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को छोड़कर कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन, सेलफोन या वायरलेस का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने मतदान की तैयारियों की जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया।
Source link
बूंदी, इंद्रगढ़, देई और केशोरायपाटन में कल चुनाव:सवा लाख से ज्यादा लोग 159 मतदान केंद्रों पर करेंगे वोटिंग
