छात्रा से रेप के दोषी चाचा को 20 साल कैद:सिरसा में पड़ोसी का घर आना-जाना था, नाबालिग के पिता का दोस्त




सिरसा में छात्रा से रेप दोषी को 20 साल की सजा सुनाई गई है। दोषी पीड़िता का रिश्ते में चाचा लगता है और पड़ोसी है। इसे लेकर आज मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) डॉ. नरेश कुमार सिंघल की कोर्ट ने सजा सुनाई। दरअसल दोषी पड़ोसी का नाबालिग के घर पर आना-जाना था और पिता का अच्छा दोस्त है और दोनों साथ में घर पर शराब पीते थे। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी ने लड़की के पिता को शराब के नशे में धुत कर सुला दिया और नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथ खेत में ले गया। जानकारी के अनुसार, यह मामला साल 2021 का है और पीड़िता डबवाली के एक गांव की रहने वाली है। उस समय पीड़िता 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोप है कि पड़ोसी ने उसके साथ 3 बार रेप किया और उसे जबरन गोली भी दी। उसे होश आया तो वह गाड़ी में थी और पड़ोसी अर्धनग्न खड़ा था। इसके बाद उसे घर छोड़ दिया। वह भी डर के चलते सो गई और कुछ दिन सहमी रही। एक दिन उसकी मां ने कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। उसके बाद पिता के साथ एसपी को शिकायत दी तो उनको थाने में बुलाया गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया। नाबालिग की काउंसलिंग करवाई और मेडिकल करवाया। पड़ोसी को भी बाद में गिरफ्तार किया। पड़ोसी को चाचा कहकर भरोसा करती थी सरकारी वकील अमित मेहता के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया था कि वह सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा है और नाबालिग है। उनके पड़ोसी व्यक्ति की उसके पिता के साथ दोस्ती होने के कारण घर पर आना-जाना था और उसके पिता के साथ खाना-पीना साझा करते थे। जिस कारण वह उसे चाचा कहती थी और उन पर भरोसा करती थी। सितंबर 2021 को वह उनके घर पर रात करीब 8 बजे आया। उस समय वह और उसके पिता ही घर पर थे। पड़ोसी उसके पिता के साथ बैठकर शराब पीने लगा। उनके घर पर काफी देर तक रहा और उसने पिता व पड़ोसी चाचा को भी खाना खिलाया। पिता शराब के नशे में धुत होने से सो गए। इसके बाद वह खाना खाने लगी तो चाचा उसके पास आया और उसे अपने घर से लाई हुई सब्जी उसे दी। खाना खाने के बाद वह सो गई। गाड़ी में घर से दूर ले गया जब उसे रात को होश आया तो वह सफेद गाड़ी में घर से दूर खेतों में थी। उस समय उसके पास कपड़े नहीं थे और पड़ोसी चाचा अर्धनग्न हालत में उसके पास खड़ा था। उसने अपने आप को छुड़वाने की कोशिश की, परंतु चाचा ने उसके साथ 3 बार रेप किया। फिर उसे और उसके भाईयों को जान से मार देने की धमकी दी। वह डर गई और आरोपी उसे कपड़े पहनने को कहने लगा। इसके बाद उसे जबरदस्ती सफेद रंग की गोली दी और कहा, कुछ दिक्कत नहीं आएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *