![]()
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में देर रात संयुक्त टीम ने ओमेक्स आरटू बिल्डिंग में छापेमारी की। 1 साल से मुकदमे में वांछित चल रही महिला को पूछताछ के लिए बुलाया। देर रात तक उससे पूछताछ जारी रही। बता दें सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एफआरआरओ (फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस) की टीम ने दो उज्बेकिस्तानी महिलाओं को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा था। दोनों महिलाएं न्यू हजरतगंज स्थित एक फ्लैट में 18 जून 2025 से रह रही थीं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि भारत आने के करीब दो साल बाद उनके पासपोर्ट और वीजा से जुड़े दस्तावेज खो गए थे। इनके पास दस्तावेज खोने की पुलिस शिकायत की कॉपी भी नहीं मिली। जांच में महिलाओं ने एफआरआरओ टीम को बताया कि भारत में रहने वाली उनकी साथी लोला कायूमोवा के जरिए उनकी मुलाकात पत्रकारपुरम और अहिमामऊ में मिनर्वा क्लीनिक चलाने वाले डॉ. विवेक गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि डॉक्टर ने उनकी प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े ऑपरेशन किए। महिलाओं का कहना है कि इलाज के बदले डॉक्टर ने उनसे अच्छी-खासी रकम ली, लेकिन उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों के बारे में जानकारी नहीं ली। ओमेक्स आर-1 में रहने वाले युवक का भी नाम सामने आया पूछताछ में महिलाओं ने त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा का नाम भी लिया। उन्होंने बताया कि लोला कायूमोवा ने ही उनकी मुलाकात त्रिजिन से कराई थी। त्रिजिन ओमेक्स आर-1 में फ्लैट नंबर 104 और 1103 में रहता है। महिलाओं के मुताबिक, त्रिजिन और डॉ. विवेक गुप्ता की मदद से ही उन्हें न्यू हजरतगंज के फ्लैट में ठहराया गया था। महिलाओं से पासपोर्ट और वीजा मांगे जाने पर उन्होंने दस्तावेज नहीं दिखाए। उन्होंने खुद को उज्बेकिस्तान का निवासी बताया। पूछताछ में दोनों ने कहा कि उनके पासपोर्ट और वीजा संबंधी दस्तावेज करीब दो साल पहले खो गए थे। पहचान बदलने के लिए सर्जरी कराने का आरोप पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर एफआरआरओ की जांच में आरोप है कि डॉ. विवेक गुप्ता और त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा ने विदेशी महिलाओं को उनके पासपोर्ट-वीजा की अवधि समाप्त होने की जानकारी के बावजूद भारत में अनधिकृत रूप से रहने में मदद की। साथ ही, आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी किए बिना महिलाओं की पहचान बदलने के उद्देश्य से प्लास्टिक सर्जरी/ऑपरेशन कराने का भी आरोप है। मामले में डीसीपी साउथ मोहम्मद मुस्ताक ने बताया संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। 1 साल पहले दर्ज हुआ विदेशी महिलाओं का मामला है। जांच के बाद घटना अवगत कराई जाएगी।
Source link
छिपकर रह रही उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ाई:प्लास्टिक सर्जरी से पहचान बदलने का आरोप, 1 साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा
