Headlines

जंगली सूअर के शिकार के लिए फैलाया करंट,बच्चे की मौत:सरगुजा में करंट फैलाने वाला ग्रामीण गिरफ्तार, जीआई तार जब्त




सरगुजा के बांसाझाल में खेत में काम करने गए 14 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए ग्रामीण ने करंट फैलाया था। पुलिस ने करंट फैलाने वाले ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बतौली थाना अंतर्गत ग्राम बांसाझाल रामकृष्णा कोरवा (14 वर्ष) शनिवार 12 सितंबर को अपने साथियों के साथ बाड़ी में झाड़ियों की सफाई कर रहा था। वह सफाई करने के बाद झाड़ी को हटाने के लिए लकड़ी का डंडा लेने जाने के लिए मनबहाल कोरवा के मक्के के खेत के पास से गुजर रहा था। तार में फैला था करंट, चपेट में आकर मौत मनबहाल कोरवा के खेत में जीआई तार फैलाकर करंट फैलाया गया था। रामाकृष्णा कोरवा तार को नहीं देख सका और उसका पैर तरंगित तार से छू गया। करंट लगने से रामाकृष्णा कोरवा की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर उसके पिता धनेश राम सहित परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बतौली थाना प्रभारी विवेक सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मौके से जीआई तार के साथ ही अन्य सामान बरामद किया। पुलिस की जांच में पता चला कि मनबहाल कोरवा द्वारा जंगली सूअर के शिकार के लिए अपने खेत के समीप ही झाड़ियों में छिपाकर बिजली के तार का फंदा तैयार किया गया था। आरोपी ने अवैध तरीके से तार जोड़कर जीआई तार में करंट लगा दिया था। इसी तार के जाल में फंसकर बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मनबहाल राम कोरवा (44) वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 एवं 135 विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *