![]()
पानीपत जिले के इसराना ब्लॉक के मांड़ी गांव में सतलोक आश्रम संचालक रामपाल को लेकर एक मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने गोशाला में संत रामपाल की प्रतिमा लगाने की अफवाह पर विरोध करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के समझाने के बाद वे वापस लौट गए। दरअसल, आज सुबह गांव में यह चर्चा थी कि सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की प्रतिमा गोशाला में लगाई गई है। यह सुनकर कुछ युवक विरोध करने के लिए गोशाला की तरफ गए। गोशाला में शेड के लिए दिए थे 11 लाख वहां मौजूद ग्रामीणों ने युवकों की बात सुनी और उन्हें सच्चाई बताई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले संत रामपाल ने गोशाला में शेड बनाने के लिए 11 लाख रुपए का अनुदान दिया था। अनुदान देते समय उनके अनुयायी सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की मूर्ति लिए खड़े थे, लेकिन अनुदान देने के बाद वे मूर्ति अपने साथ ले गए थे। गोशाला में कोई मूर्ति स्थापित नहीं की गोशाला में कोई मूर्ति स्थापित नहीं की गई है। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद युवक अपने घर लौट गए। इसके बाद गांव में कोई पंचायत नहीं हुई और सतलोक आश्रम संचालक रामपाल के प्रति किसी तरह का विरोध भी नजर नहीं आया।
Source link
सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की मूर्ति लगाने की अफवाह:पानीपत की गोशाला पहुंचे युवक; ग्रामीणों के समझाने पर लौटे
