जंतर-मंतर स्टूडेंट-प्रोटेस्ट पर मासूम-शर्मा के भाई का मंत्री को समर्थन:प्रधान संग फोटो पोस्ट जारी, कमेंट में लिखा-चमचे हो, विकास बोले-ये राजनीति एजेंडा




नीट पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर चले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और स्टूडेंट प्रोटेस्ट मामले में कहीं छात्रों पर कार्रवाई चल रही है तो कहीं भाजपा नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत कर रहे हैं। इस बीच हरियाणवी कलाकार एवं सिंगर मासूम शर्मा के भाई विकास शर्मा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को समर्थन करते हुए पोस्ट डाली है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो गया है। कलाकार मासूम शर्मा के भाई विकास शर्मा ने मंत्री प्रधान के साथ अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डाली है, जिसमें लिखा वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र पधान ने पिछले चार दशकों में देश के छात्र, युवाओं और नौजवानों व समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए अहर्निश प्रयास किया है। देश की अखंडता व छात्र हितों के लिए अपने बड़ेपन का परिचय दिया। इस पोस्ट में लोगों ने कमेंट्स में लिखा-बडापन तब होता, जब नैतिकता के आधार पर खुद इस्तीफा दिया होता, लठ दे के इस्तीफा लिया है। अंधभक्ति उतरने लगी है और युवा जाग चुका है। मामले में सिंगर मासूम शर्मा के भाई जींद के ब्राह्मणवास गांव निवासी विकास शर्मा ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, मैं इतने कमेंट नहीं पढ़ा करता हूं और न ही पोस्ट डालता हूं। मैंने सोशल मीडिया चलाने को लड़का रखा हुआ है और वो ही चलाता है। मेरे फोन में कोई सोशल मीडिया चलता ही नहीं। ये मान लो कोई पटवारी भ्रष्टाचार कर दे तो उसमें डीसी का क्या दोष है? मान लो कोई ग्राम सचिव भ्रष्टाचार कर दे तो डीसी क्या करेगा? डीसी अपनी कार्रवाई करेगी, उसे सस्पेंड कर देगा। उसमें डीसी का क्या दोष है? इब जो पेपर लीक हो गया, उसमें जो दोषी थे। उनको सरकार ने पकड़ लिए और उसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्रवाई चल रही है। उनको सजा मिलेगी। इसमें शिक्षा मंत्री का क्या दोष है बताओ? ये सब राजनीति एजेंडा : विकास विकास शर्मा ने ये भी कहा कि अगर आप गलत खबर छापेगो तो इसमें ग्रुप मालिक का क्या दोष है? मालिक कार्रवाई कर सकता है। ये सब राजनीति एजेंडा है और कुछ नहीं है। मंत्री जी के पक्ष में हैं। कमेंट्स में कहा, चमचो, देश को लूट लिया, शर्म करो मासूम शर्मा के भाई विकास की डाली पोस्ट पर कुछ लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट्स में लिखा-पंडित जी लठ दे के इस्तीफा लिया है और चमचे हो रखे हो। ये तो मासूम का भाई है। मतलब एक घर में दो अलग-अलग स्टैंड रखने वाले इंसान, क्यूं बकवास कर है, सारा देश न लूट के खा ग्या। कुछ ने कमेंटस में लिखा-दिखा दी अपने आली, चमचे? बायकॉट। किसी ने लिखा-फास्ट ट्रैक कोर्ट सुनवाई से नहीं, पेपर लीक माफियाओं को ही खत्म करना पड़ेगा। इसके लिए पहले शिक्षा मंत्री को हटाना होगा, जिसके सरंक्षण में ये हो रहा है। शर्म करो भाई कुछ तो। जंतर मंतर स्टूडेंट प्रोटेस्ट मामले में हरियाणा सिनेमा से जुड़ें अधिकांश जंतर मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट मामले में हरियाणा सिनेमा से जुड़ें अधिकांश युवा धरने के समर्थन में उतरे और वीडियो जारी किए। मगर अब सरकार व प्रशासन उस समय टॉयलेट व अन्य अस्थायी व्यवस्था भी नहीं की गई थी। इस पर कलाकारों ने रोष जताया था। कलाकार एवं लेखक मुकेश जाजी का ये भी कहना था कि कोई बोले या न बोले। सरकार के खिलाफ नहीं तो छात्र के पक्ष में बोलने में क्या दिक्कत है। चाहे गाने लिखना छूट जाए। मासूर्म शर्मा का नहीं आया बयान, छात्राएं बोली-फिल्म देखने को 3-4 घंटे इंतजार किया दूसरी ओर स्टूडेंट प्रोटेस्ट मामले में शुरू से लेकर अब तक हरियाणवी कलाकार एवं सिंगर मासूम शर्मा का शुरू से बयान नहीं आया है और न ही कोई वीडियो जारी किया। दो दिन पहले 25 जुलाई को महम चौबसी चबूतरे में आयोजित मीटिंग में आने को कहा था। उस समय तबीयत बिगड़ने की कहकर नहीं पहुंचे। इसे लेकर छात्रों में काफी रोष का माहौल है। जींद की छात्राएं बोली, कोई बड़ा कलाकार आगे नहीं आ रहा। जब मासूम शर्मा की फिल्म रिलीज हुई थी। उस समय सोशल मीडिया पर आया और जगह-जगह प्रमोशन के लिए गया। विद्यार्थियों ने उनका इतना साथ दिया और सिनेमा के बाद 3-3 घंटे इंतजार किया और फिल्म देखी। क्या उनके पास जंतर मंतर पर जाने एक घंटे का टाइम भी नहीं है कि वे दिल्ली जाकर छात्रों को आश्ववासन दे। वे खुद स्टोरी लगा रहे हैं और इससे भविष्य के युवा को फायदा होगा। छात्राएं बोली, वो आ क्यों नहीं रहे? सब हमारा साथ दो, ये लड़ाई शिक्षा के लिए हैं।
मासूम शर्मा के गाने डिलिट हुए थे तो खूब साथ दिया, अब चर्चा का विषय बना दरअसल, जब कलाकार मासूम शर्मा के कई गाने गन कल्चर के चलते डिलीट हुए थे। उस समय मासूम शर्मा लगातार लाइव आकर वीडियो जारी करते और सरकार पर आरोप लगाते कि केवल उसी के ज्यादा गाने डिलीट किए जा रहे हैं। उस समय सोशल मीडिया पर लोगों ने मासूम शर्मा का खूब समर्थन किया था, पर आज वो स्थिति बिलकुल विपरित है। हर कलाकार का कमेंट और बयान आ रहा है और किसी ने धरने पर जाकर समर्थन दिया, परंतु मासूम शर्मा का बयान न आने से लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। जंतर मंतर प्रदर्शन से जुड़ी ये खबर पढ़ें… ‘पुलिस ने डंडों में कीलें ठोकीं, महिलाओं के कपड़े फाड़े’:युवती बोली- 2 साल NEET की तैयारी की, परिवार ने छुड़वाकर पॉलिटेक्निक में एडमिशन कराया
यह दावा सिरसा के दारेवाला गांव निवासी सरोज रानी का है। सरोज 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद मार्च में शामिल होने दिल्ली गई थीं। इस दौरान उन्हें पुलिस ने डिटेन किया था। सिरसा लौटने के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर कई आरोप लगाए। सरोज के साथ मार्च में शामिल हुई अन्य युवतियों ने भी वहां का माहौल बताया। पूरी खबर पढ़िएं::: स्टूडेंट्स लाठीचार्ज पर हरियाणवी कलाकारों ने उठाई आवाज:पारता बोले-किसी पार्टी का शो नहीं करूंगा; अंशू ने कहा-बाहर से आए लड़कों ने आपको कॉकरोच बनाया नीट-शिक्षा को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे स्टूडेंट पर पुलिस लाठीचार्ज और सरकार द्वारा न सुनने पर हरियाणवी सिंगर और कलाकारों ने समर्थन करते हुए छात्रों की मांग जायज ठहराया है। हरियाणवी सिंगर सुमित पारता ने ऐलान किया है कि वे कभी किसी पार्टी का शो नहीं करेंगे और न ही समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोटेस्ट को जितना हो सके उतना स्पोर्ट करूंगा, ये मुद्दा चर्चा में रखें। पूरी खबर पढ़िएं:::: CJP आंदोलन में कूदे बड़े हरियाणवी चेहरे:जाजी लाठर बोले-अब चुप नहीं बैठेंगे, चाहे लिखना छूट जाए; बैंय्यापुरिया बोले-मैं PM का स्पेशल नहीं दिल्ली जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज और सरकार की चुप्पी से नाराज होकर हरियाणा के कई बड़े सिंगर, एथलीट और इन्फ्लुएंसर्स छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। इन कलाकारों ने साफ कहा कि स्टूडेंट्स की मांगें जायज हैं। पूरी खबर पढ़िएं:::



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *