![]()
जगराओं के सन्मति सरकारी साइंस एवं रिसर्च कॉलेज में 29 सदस्यीय विद्यार्थी परिषद बनाई गई। इसका गठन कॉलेज निदेशक डॉ. सुमित बराड़ की देखरेख में हुआ। इस दौरान अलग-अलग क्लबों के टीचर इंचार्ज ने छात्रों को चुना और उन्हें जिम्मेदारियां दी गई। नई विद्यार्थी परिषद में गगनदीप कौर को हेड गर्ल और राम नारायण को हेड बॉय बनाया गया है। भूपिंदर कौर धंजल डिप्टी हेड गर्ल और अकुल भारद्वाज डिप्टी हेड बॉय चुने गए। इसके साथ ही क्लास सीआर, अध्यक्ष और अलग-अलग सोसायटियों व क्लबों के छात्र प्रतिनिधियों को भी परिषद में शामिल किया गया। विद्यार्थी परिषद बनाने का काम संयोजक डॉ. सरबदीप कौर सिद्धू, प्रो. आकाशदीप कौर, प्रो. परमिंदर सिंह, प्रो. सरवरिंदर कौर और डॉ. करमदीप कौर की देखरेख में हुआ। इस कार्यक्रम में कॉलेज निदेशक डॉ. सुमित बराड़ मुख्य अतिथि थे। विद्यार्थी परिषद की संयोजक डॉ. सरबदीप कौर सिद्धू ने उनका स्वागत किया। विद्यार्थी परिषद की भूमिका के बारे में दी जानकारी डॉ. सरबदीप कौर सिद्धू ने विद्यार्थी परिषद की भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि यह परिषद कॉलेज की आने वाली गतिविधियों को सफल बनाने में अहम रोल निभाएगी। परिषद के सदस्य टीम के रूप में काम करेंगे और दूसरे छात्रों के लिए रोल मॉडल बनेंगे। इस मौके पर पिछले सत्र में परिषद के कामों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम समिति से डॉ. करमदीप कौर, प्रो. आकाशदीप कौर और प्रो. अमित राणा ने अलग-अलग क्लबों के लिए चुने गए छात्रों के नाम बताए। उन्होंने शैश सेरेमनी की जिम्मेदारी भी संभाली। छात्रों को सौंपी गई जिम्मेदारी इस मौके पर कई छात्रों को जिम्मेदारियां दी गईं। इनमें यूथ क्लब की अध्यक्ष गुरमनदीप कौर, वूमेन फोरम की सिमरनदीप कौर, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी की हर्षदीप कौर, स्टूडेंट्स स्टैंडर्ड क्लब की जशनप्रीत कौर, स्वच्छता सोसाइटी की अनुष्का बंसल और एन.एस.एस. की यशकिरत कौर शामिल हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की रुपांजल कौर, रेड रिबन क्लब की गुरलीन कौर, एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब की अर्शदीप कौर व किरनदीप कौर, एंटी नारकोटिक्स क्लब के गुरजोत सिंह, इनवायरनमेंट क्लब की शानवी, फिजिक्स सोसायटी के यजश्वी भाटिया और हॉस्टल की हेड गर्ल रमनजीत कौर को भी पद दिए गए। हेड गर्ल ने दिलाई शपथ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी परिषद की हेड गर्ल गगनदीप कौर ने समूची विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को पद एवं जिम्मेदारियों के प्रति शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. करमदीप कौर ने मुख्य अतिथि डॉ. सुमित बराड़ तथा उपस्थित समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रो. सरबजोत बेदी, प्रो. सुमित सोनी, प्रो. सुरभि गुप्ता, प्रो. डिंपल पारचा, प्रो. किरनजीत कौर, प्रो. सोनम, प्रो. दानिशपुरी, प्रो. मनदीप कौर, डॉ. गुरप्रीत सिंह, प्रो. कुलविंदर सिंह सहित कॉलेज के अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
Source link
जगराओं के रिसर्च कॉलेज में विद्यार्थी परिषद का गठन:गगनदीप कौर हेड गर्ल, राम नारायण हेड बॉय बने, अन्य छात्र-छात्राओं को भी मिली जिम्मेदारी
