Headlines

जगराओं में महिला का पर्स छीन ले गया बाइकसवार लुटेरा:शहर में रोज हो रही छीना-झपटी से दहशत, महिलाएं अकेले निकलने से डरने लगीं




लुधियाना के जगराओं शहर और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ रही छीना-झपटी (स्नैचिंग) की घटनाओं ने स्थानीय पुलिस और कानून व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बेखौफ घूम रहे लुटेरों के कारण जगराओं में दहशत का माहौल है और महिलाएं अकेले घर से बाहर निकलने में भी कतराने लगी हैं। ताज़ा मामले में शुक्रवार देर रात बाज़ार से घर लौट रही एक महिला को बाइक सवार लुटेरे ने निशाना बनाया। गली में मुड़ते ही झपटा पर्स, भद्रकाली मंदिर की तरफ भागा लुटेरा पीड़ित महिला गीता रानी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह चुंगी नंबर सात स्थित अपने घर की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह रायकोट रोड से ‘नत्था बर्तन वाली दुकान’ के पास मुड़ीं, तभी पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने उनका पर्स छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भद्रकाली मंदिर रोड की ओर फरार हो गया। छीने गए पर्स में पीड़ित महिला का मोबाइल फोन और घर की चाबियां मौजूद थीं। न दिन सुरक्षित, न रात: समाजसेवियों ने जताई गहरी चिंता शहर में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताते हुए समाजसेवी सुख जगराओं ने कहा कि जगराओं में अब शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जब छीना-झपटी की वारदात न होती हो। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मेन बाज़ार में एक बुजुर्ग महिला से थैला झपटा गया था और उसके अगले ही दिन नशा छुड़ाओ केंद्र के पास एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) बैंक कर्मचारी को निशाना बनाया गया। नाकाबंदी के दावों पर उठे सवाल शहरवासियों का कहना है कि एक तरफ पुलिस प्रशासन जगह-जगह नाके लगाने और सुरक्षा चुस्त-दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं दूसरी तरफ बिना नंबर प्लेट की बाइकों पर घूम रहे लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम देकर आसानी से रफूचक्कर हो रहे हैं। पुलिस की भारी मौजूदगी के बावजूद अपराधियों के इस तरह बुलंद हौसलों ने लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है। गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग शहर में बढ़ती अराजकता से आक्रोशित निवासियों ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि मुख्य बाज़ारों और संवेदनशील सड़कों पर रात की गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए। इसके साथ ही वारदात स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है ताकि शहर में सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *