![]()
जनगणना के प्रथम चरण का काम पूरा हुए करीब 2 महीने बीत जाने के बावजूद कार्मिकों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, जिला सिरोही ने निदेशक, जनगणना संचालन राजस्थान बिष्णु चरण मलिक को पत्र और ई-मेल के माध्यम से इस संबंध में अवगत कराया है और लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की है। महासंघ के पूर्व प्रदेश संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह राव पोसालिया और राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, जिला सिरोही के जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह भाटी मोहब्बत नगर ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण का कार्य कार्मिकों ने निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा किया था। भीषण गर्मी के दौरान अपने नियमित विभागीय दायित्वों के साथ उन्होंने यह महत्वपूर्ण कार्य पूरी जिम्मेदारी से संपादित किया, लेकिन कार्य पूर्ण होने के लगभग 2 महीने बाद भी उन्हें मानदेय नहीं मिला है। पेंडिंग मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग
महासंघ ने जनगणना संचालन राजस्थान के निदेशक से पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रथम चरण में कार्यरत सभी कार्मिकों के लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करवाने की पुरजोर मांग की है।
पदाधिकारियों का कहना है कि मानदेय के समय पर भुगतान और उपार्जित अवकाश की प्रक्रिया पूरी होने से कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष दूर होगा।
Source link
जनगणना कार्मिकों को मानदेय भुगतान की मांग तेज:2 महीने बाद भी है पेंडिंग, कर्मचारियों में बढ़ा असंतोष
