Headlines

जमशेदपुर गणेशोत्सव; 11 किलो का लड्डू 71 हजार में नीलाम:500 रुपए से शुरू हुई थी बोली, 8 साल से चल आ रही है परंपरा




जमशेदपुर के किताडीह बॉयज क्लब की ओर से गणेशोत्सव के दौरान 11 किलो के खास लड्डू की नीलामी की गई। इस बार लड्डू की सबसे ऊंची बोली 71 हजार रुपए लगी। किताडीह निवासी राम महतो ने यह बोली लगाकर लड्डू खरीदा। क्लब के अनुसार नीलामी से प्राप्त राशि का इस्तेमाल समाजसेवा के कार्यों और जरूरतमंद लोगों की मदद में किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, जरूरतमंद बच्चों और बेसहारा लोगों की सहायता के साथ अन्य सामाजिक कार्यों में भी इस राशि का उपयोग किया जाएगा। धार्मिक आयोजन के साथ समाजसेवा की इस पहल को स्थानीय लोगों का समर्थन मिलता रहा है। 500 रुपए से शुरू हुई थी बोली क्लब के अध्यक्ष बंटी सिंह ने बताया कि लड्डू की नीलामी की परंपरा पिछले आठ साल से चली आ रही है। जब इसकी शुरुआत हुई थी, तब पहली बार लड्डू की बोली महज 500 रुपए लगी थी। समय के साथ लोगों की आस्था और आयोजन में भागीदारी बढ़ती गई और बोली की रकम भी लगातार बढ़ती गई। पिछले चार साल से लड्डू की बोली 50 हजार रुपए से अधिक में लग रही है। पिछले साल 11 किलो के लड्डू की सबसे ऊंची बोली 70 हजार रुपए लगी थी। इस बार राम महतो ने 71 हजार रुपए की बोली लगाकर पिछली राशि से अधिक में लड्डू खरीदा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणेश भक्त नीलामी में शामिल हुए। आस्था के साथ समाजसेवा का संदेश क्लब के पदाधिकारियों के मुताबिक, लड्डू की नीलामी से मिलने वाली राशि को धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि इसका इस्तेमाल समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किया जाता है। क्लब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, जरूरतमंद बच्चों और बेसहारा लोगों की सहायता के अलावा दूसरे सामाजिक कार्यों में भी योगदान देता है। इसी वजह से नीलामी को लेकर लोगों में उत्साह रहता है। लड्डू खरीदने वाले राम महतो ने कहा कि इसकी बहुत मान्यता है, इसलिए उन्होंने 71 हजार रुपए की बोली लगाई। क्लब के सदस्यों का कहना है कि धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा की यह परंपरा लोगों को एक-दूसरे की मदद करने के लिए प्रेरित करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *