![]()
एनएच स्थित एक रिसॉर्ट में 24 अगस्त को दिन-दहाड़े कदमा विजया हेरिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त जांच टीम को जब्त मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का दावा है- अगले एक से दो दिनों में इस पूरे मर्डर केस का आधिकारिक खुलासा कर दिया जाएगा। एसआईटी की तफ्तीश में सामने आया है कि शूटरों ने निखार सबलोक को गोली मारने के बाद भागते समय राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर भी दो राउंड हवाई फायरिंग की थी। इसके बाद वे सड़क की दूसरी ओर खड़ी लाल रंग की कार से रांची की तरफ फरार हो गए। रांची में एक सुनसान जगह पर कार छोड़कर शूटर दूसरे वाहन से बिहार की ओर भागने की आशंका है। बिहार और पश्चिम बंगाल में छापेमारी
इधर, जांच के दौरान सोनारी के अपराधी रविदास और दारा को रेकी के संदेह में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी, लेकिन कोई साक्ष्य न मिलने पर शुक्रवार को दोनों को छोड़ दिया गया। हत्या में प्रयुक्त लाल रंग की कार को रांची से बरामद कर चांडिल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शूटरों की गिरफ्तारी के लिए बिहार और पश्चिम बंगाल के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापे मारे। मानगो का अपराधी सिंटू सिंह था घटनास्थल के पास जांच में एसआईटी को पता चला है कि मानगो का अपराधी सिंटू सिंह इस पूरी साजिश से वाकिफ था और वारदात के वक्त घटनास्थल के आसपास ही मौजूद था। फिलहाल पुलिस
सिंटू और लाल कार के मालिक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। निखार सबलोक की सुपारी देकर हत्या कराने के बिंदू पर भी जांच जारी है। विक्रम शर्मा का सहयोगी हिरासत में
पुलिस विक्रम शर्मा के एक करीबी सहयोगी से चांडिल थाने में लगातार चौथे दिन भी पूछताछ कर रही है। हालांकि हत्याकांड में उसकी सीधी संलिप्तता के साक्ष्य अभी तक सामने नहीं मिले हैं। इसके अलावा विक्रम शर्मा के इस करीबी का दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह के साथ लगातार संपर्क में रहने और बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ लगी है। इसी आधार पर जांच की दिशा आगे बढ़ाई जा रही है।
Source link
जमशेदपुर में होटल कारोबारी हत्याकांड:कॉल डिटेल से खुल रही कड़ियां, शूटरों की कार बरामद; बिहार की ओर भागने की आशंका
