![]()
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (शनिवार को) नूंह का दौरे पर पहुंचे। नायब सिंह सैनी नूंह की अनाज मंडी पहुंच गए हैं। उन्होंने सबसे पहले यहां पर शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम सैनी के साथ हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा,विधायक मोहम्मद इलियास, विधायक मोहम्मद इसराइल, पूर्व मंत्री संजय सिंह, पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक नसीम अहमद, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व विधायक दीपक मंगला,विधायक सोहना तेजपाल तंवर, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और जिला प्रमुख जान मोहम्मद भी नजर आ रहे हैं। सीएम सैनी 155.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला 100 बेड का जिला सामान्य अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस यह अस्पताल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को महत्वपूर्ण विस्तार देगा। 163 करोड़ की 11 परियोजनाओं का उदघाटन करेंगे सीएम बता दें कि, स्वास्थ्य विभाग की कुल 163 करोड़ रुपए की 11 परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें पुन्हाना में बीपीएचयू भवन और मांडीखेड़ा नागरिक अस्पताल में टीबी कार्यालय भवन का उद्घाटन शामिल है। अडबर, छारोड़ा, कंकर खेड़ी, नई, सिरौली और इंडरी में उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों की नींव रखी जाएगी। पढ़ेनी और पिनगवां में बीपीएचयू भवनों का निर्माण भी शुरू होगा। मेवात विकास अभिकरण की 11.18 करोड़ रुपए की परियोजनाएं भी जिले में शुरू होंगी। इनमें नूंह में सार्वजनिक पार्क, पिनगवां खेल स्टेडियम का नवीनीकरण, 100 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में बालिका शौचालय और सोलर पावर प्लांट जैसी योजनाएं शामिल हैं। 16 सरकारी स्कूलों में विकसित होंगे खेल मैदान इसके अतिरिक्त, 16 सरकारी स्कूलों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मेवात गरीब मेधावी छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के तहत विद्यार्थियों को लगभग 92 लाख रुपये की छात्रवृत्ति भी वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री पिनगवां खंड के लाहबास गांव में 86.17 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अल्वी भवन का भी शिलान्यास करेंगे। यह भवन सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सामुदायिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री नवनियुक्त प्राथमिक अध्यापकों के राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके उपरांत, वे मेवात विकास बोर्ड के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।
Source link
नूंह पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी:100 बेड अस्पताल की नींव रखेंगे, 175 करोड़ की 21 विकास परियोजनाएं मिलेंगी
