Headlines

जमीन विवाद में परिवार ने ही कर दी हत्या:जीपीएम में लाठी-डंडों से पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, 4 आरोपी गिरफ्तार




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा के लिखनटोला में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पारिवारिक सदस्यों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर गौरेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक खूबचंद यादव अपने बेटे दुर्गेश यादव के साथ लिखनटोला स्थित खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। बहस के बाद मारपीट आरोप है कि पहले सभी के बीच बहस हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसके बाद आरोपियों ने खूबचंद यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट, मौके पर मौत हमले में खूबचंद यादव के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर गौरेला थाना पुलिस और एफएसएल अधिकारी डॉ. त्रिपाठी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हत्या में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चार लकड़ी के लाठी-डंडे बरामद किए गए। चार आरोपी गिरफ्तार सभी आरोपी ग्राम लिखनटोला के निवासी बताए जा रहे हैं। गौरेला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *