Headlines

बालाघाट के गुजरी बाजार में रेडीमेड दुकान में आग:शॉर्ट सर्किट से 20 लाख के नुकसान की आशंका; नपाध्यक्ष ठाकुर मौके पर पहुंचीं




बालाघाट के गुजरी बाजार में शनिवार सुबह आशीर्वाद कलेक्शन नाम की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने दुकान संचालकों को सूचना दी। कुछ देर बाद दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया सूचना मिलने पर दुकान संचालक मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दमकल की टीम के पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। नपाध्यक्ष और पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी मिलने पर नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, पुलिस और ट्रैफिक कर्मी गुजरी बाजार पहुंचे। नगरपालिका अध्यक्ष ने दुकान संचालक से घटना की जानकारी ली। 20 लाख तक नुकसान की आशंका वाधवानी परिवार की दुकान के मालिक ओम वाधवानी ने आग से करीब 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *