![]()
राजसमंद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जमीन बंटवारे के विवाद में एक बेटे ने अपने 75 साल के बुजुर्ग पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग का नाथद्वारा चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के खमनोर थाना सर्कल के शिशोदा गांव का शुक्रवार सुबह 8 बजे का है। दुकान से निकलते ही बुजुर्ग पर हमला किया बुजुर्ग के बड़े बेटे सुरेश सोनी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उनके पिता भंवरलाल सोनी (75) गांव के हेयर कटिंग सैलून पर दाढ़ी बनवाने गए थे। इसी दौरान उनके पुत्र दिनेश सोनी ने कथित रूप से अपनी पत्नी और पुत्र के साथ मिलकर दुकान से निकल रहे भंवरलाल सोनी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मेरे पिता सिर, हाथ, पीठ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल नाथद्वारा चिकित्सालय पहुंचाया। 8 दिन पहले घर का बिजली का मीटर जलाया था पोती मनिशा सोनी ने बताया- उनके अंकल और परिवार के सदस्यों ने दादा पर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। दादा का फोन आने के बाद हम लोग नाथद्वारा हास्पिटल पहुंचे। जहां उनका इलाज जारी है। 8 दिन पहले भी उन लोगों ने घर का बिजली का मीटर जला दिया। जिसकी पुलिस में कम्पैल भी की थी, उसके बावजूद दोबारा हमला हो गया। लंबे समय से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा परिजनों के अनुसार परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि साल 2020 में भी इसी विवाद के दौरान पिता पर हमला किया गया था। वहीं, घटना से करीब 8 दिन पहले भी कुछ लोगों द्वारा घर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना पर खमनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा जांच के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जमीन-विवाद में बेटे ने बुजुर्ग-पिता पर किया कुल्हाड़ी से हमला:गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, पहले भी हमला कर चुका है
