![]()
जमुई में दुर्गा पूजा से पहले उत्पाद विभाग ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई की। मनिअड्डा के पास एक होंडा मोबिलियो कार से 587.520 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई। यह शराब 68 कार्टन में रखी थी। कार्रवाई में एक तस्कर गिरफ्तार हुआ, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। यह शराब झारखंड से जमुई के रास्ते लखीसराय ले जाई जा रही थी। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार को इसकी सूचना मिली थी। उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में टीम ने मनिअड्डा के पास जांच शुरू की। लखीसराय से जमुई आ रही होंडा मोबिलियो कार (DL 9CU/9712) को रोकने का इशारा किया गया, पर चालक भागने लगा। टीम ने कार का पीछा किया। कार जेल के आगे अरारी गांव की ओर दिधोई नदी किनारे फंस गई। चालक कूदकर फरार हुआ, लेकिन टीम ने एक तस्कर को पकड़ लिया। तलाशी में 68 कार्टन में रखे 180 एमएल के 3,264 टेट्रा पैक मिले। कुल शराब 587.520 लीटर थी। गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के बाड़मेर निवासी अरविंद भारती है। विभाग ने कार और शराब जब्त कर ली है। फरार चालक व वाहन मालिक की पहचान के साथ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
Source link
जमुई में 587 लीटर विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़:मनिअड्डा में कार रोकने पर चालक भागा, पुलिस ने पीछा कर दिधोई नदी किनारे पकड़ा
