![]()
फलोदी के नए जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में आईपीएस आदित्य काकड़े ने सोमवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने सतनाम सिंह की जगह ली है, जिनका जयपुर तबादला हो गया है। काकड़े इससे पहले टोंक में 9वीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट के पद पर तैनात थे। कार्यभार संभालने के बाद एसपी काकड़े ने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।
Source link
फलोदी के नए एसपी आदित्य काकड़े ने संभाला कार्यभार:टोंक से ट्रांसफर होकर आए हैं, कानून-व्यवस्था पर ली जानकारी
