Headlines

जम्मू-रामबन में कार के अंदर 2 पुलिसकर्मी मृत मिले:मौत का कारण पता नहीं चल पाया; यह इलाका कश्मीर से जुड़ने वाला जरूरी ट्रांजिट रूट




जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में 22 सितंबर की देर शाम कार के अंदर दो पुलिसकर्मियों की डेड बॉडी मिली। हेड कॉन्स्टेबल फरीद अहमद और सिलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद याकूब, रामबन की डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस में तैनात थे। दोनों संदिग्ध हालत में कार के अंदर बेहोश मिले थे। स्थानीय लोग दोनों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रामबन ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों की मौत की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है। मौत के कारण और घटना की पूरी परिस्थितियां भी अभी साफ नहीं हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रामबन कश्मीर घाटी और जम्मू (डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, रियासी) को जोड़ने वाला मुख्य गलियारा है। रामबन से जुड़ी सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियां जंगल में छिपा घायल आतंकी की तलाश जारी जम्मू-कश्मीर में तीन दिन पहले हुए एनकाउंटर में घायल आतंकी की तलाश जारी है। सेना ने पांच जिलों कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, घायल आतंकी मजालता के जंगलों में छिपा हो सकता है। सेना ने 17 सितंबर को ‘ऑपरेशन सोहन’ चलाया था। मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे। एक आतंकी घायल हो गया था। फोरेंसिक टीमें भागने वाले रास्ते पर मिले खून के निशान और अन्य सुरागों की भी जांच कर रही हैं। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… हाफिज सईद के नाम 2 महीने में दूसरा गैर-जमानती वारंट:NIA कोर्ट का आरोप- आतंकवादियों को हथियार और फंड दिया जम्मू की एक स्पेशल NIA कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के चीफ और घोषित आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ नया गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उस पर कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार, फंड और निर्देश देने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *