Headlines

Punjab Congress Ticket Survey | Sachin Pilot Youth Formula Strategy


पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट। – फाइल फोटो

पंजाब कांग्रेस में सचिन पायलट की एंट्री के साथ ही मिशन यूथ स्टार्ट हो गया। सचिन पायलट ने विधानसभा टिकट के लिए नया फॉर्मूला जारी कर दिया है। पायलट के फॉर्मूले के हिसाब से सर्वे यूथ लीडर्स को सीनियर लीडर्स के मुकाबले 4% की वेटेज दी जा रही है। ऐसे में क

.

टिकट फाइनल करने से पहले हाईकमान की टीम बाकायदा टॉप तीन में रहने वाले नेताओं का इंटरव्यू भी लेगा। हाईकमान इस बार उन नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है, जो फील्ड में एक्टिव हैं और पब्लिक से कनेक्ट हैं।

इसके लिए सचिन पायलट की टीम ने नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने शुरू कर दिए। टिकट के दावेदारों को बाकायदा एक फॉर्म दिया गया है, जिसमें उन्हें अपनी एक्टिविटी व पब्लिक कनेक्ट के बारे में पूरी जानकारी देनी है।

पायलट के नए फॉर्मूले से पंजाब कांग्रेस को गुटबाजी के कारण होने वाले नुकसान को कम करने के प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी हाईकमान ने साफ कर दिया कि टॉप तीन में रहने वाले लीडर्स में से ही किसी एक को पार्टी टिकट देगी।

चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान प्रभारी सचिन पायलट के सामने प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी आपस में बात करते हुए दिखे थे।

चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान प्रभारी सचिन पायलट के सामने प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी आपस में बात करते हुए दिखे थे।

पंजाब कांग्रेस के सर्वे के अहम पहलू जानिए…

  • दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड मांगा: पंजाब कांग्रेस ने टिकट के चाहवान नेताओं का रिपोर्ट कार्ड मांगा है। रिपोर्ट कार्ड के साथ नेताओं को अपनी एक्टिविटी, पार्टी कार्यक्रमों में भागेदारी, लोगों से मेल मिलाप व सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी मांगी जा रही है।
  • नेताओं का थर्ड पार्टी सर्वे: पार्टी के पास जिन हलकों के नेताओं के आवेदन आ गए हैं उन हलकों में थर्ड पार्टी सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में नेताओं के बारे में फीडबैक लेकर उनको टिकट देने की संभावनाओं पर बात की जा रही है। उसके हिसाब से नेताओं को नंबर देकर उनकी लिस्टिंग की जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सर्वे में जो टॉप तीन में आएंगे, उनमें से ही टिकट दी जाएगी। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर टॉप तीन में कोई यूथ लीडर या सेकेंड लाइन लीडर आता है तो उसे वरीयता दी जाएगी।
  • यूथ लीडर्स को 4% की वेटेज: टिकट सलेक्शन का जो फॉर्मूला बनाया गया है उसमें यूथ लीडर्स को 4% की वेटेज दी जाएगी। इसका सीधा मतलब है कि अगर वर्तमान हलका इंचार्जों या सीनियर नेताओं से यूथ नेताओं के इस सर्वे में 4% नंबर कम भी आए तो सीनियर के बजाय यूथ को तरजीह दी जाएगी।
  • उदयपुर डेक्लारेशन 50-अंडर-50 लागू होगा: पार्टी के सीनियर नेता ने बताया कि हाईकमान ने साफ कर दिया कि पंजाब चुनाव में पार्टी उदयपुर डेक्लारेशन 50-अंडर-50 पर काम करेगी। उसी के हिसाब से यूथ को टिकट मिलेगी। इस डेक्लारेशन के अनुसार 50 प्रतिशत सीटें 50 वर्ष से कम के नेताओं को दी जानी हैं। इस हिसाब से पंजाब में 60 के करीब सीटों पर पार्टी अंडर-50 नेताओं को उतारेगी।
  • गुटबाजी रोकने का प्लान: टिकट पाने की दौड़ में पंजाब कांग्रेस के नेता अपने-अपने आकाओं के पीछे लगे रहे। जिससे ग्राउंड लेवल से लेकर टॉप तक कांग्रेस अलग-अलग खेमों में बंट गई। पार्टी हाईकमान को अंदेशा है कि दोनों गुट एक दूसरे के नेताओं को चुनाव में नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए पार्टी ने टिकट सलेक्शन के लिए नया फॉर्मूला तय कर दिया है। इस फर्मूले से पार्टी में चल रही गुटबाजी को विराम लग जाएगा और नेता अपनी-अपनी टिकट के लिए प्रयास करेंगे।
  • दिल्ली बैठे आका लौटा रहे वापस: कांग्रेस ने जैसे ही दावेदारों का सर्वे शुरू किया तो सीनियर नेताओं ने दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के पास चक्कर लगाने शुरू कर दिए। यही नहीं कई नेता अमेठी के चक्कर भी लगा रहे हैं। राहुल गांधी की सख्त हिदायतों के कारण दिल्ली व अमेठी में बैठे आकाओं ने नेताओं को वापस लौटाना शुरू कर दिया और उन्हें साफ कह दिया कि टॉप तीन में आने पर ही टिकट मिलेगी।
  • राजा वड़िंग भी कर चुके हैं यूथ की वकालत: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी लगातार इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि इस चुनाव में पार्टी 60 से 70 सीटों पर नए नेताओं को टिकट देगी। उन्होंने यहां तक कहा है कि वो पार्टी हाईकमान के पास यूथ लीडर्स को टिकट देने की पुरजोर सिफारिश करेंगे।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

ये खबर भी पढ़ें…

सचिन पायलट बोले- पंजाब कांग्रेस में जल्द खत्म होगी गुटबाजी, चन्नी ने सहयोग का भरोसा दिया, सभी नेताओं को एक मंच पर लाना है

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पार्टी के भावी रोडमैप और राज्य में संगठन को मजबूत करने के प्रयासों में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में ठोस रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *