Headlines

जयपुर में कांवड़ यात्रियों पर हुई पुष्पवर्षा:रामगंज चौपड़ पर गूंजा ‘हर हर महादेव’; सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना




जयपुर में श्रावण मास पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में कांवड़ लेकर निकले शिवभक्तों का रामगंज चौपड़ पर स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रियों के पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। कार्यक्रम में पूर्व महापौर कुसुम यादव ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। कुसुम यादव ने कहा- भगवान शिव की भक्ति और कांवड़ यात्रा हमारी सनातन आस्था, श्रद्धा, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। कांवड़ यात्रियों की सेवा और स्वागत करना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने सभी शिवभक्तों की मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए भगवान महादेव से प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। ढोल-नगाड़ों गूंजे कांवड़ यात्रियों के स्वागत में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच कांवड़ यात्रियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में जयपुर शहर उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा- भगवान महादेव की भक्ति हमें सेवा, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। इस दौरान प्रभात शर्मा, उमेश शर्मा, नरेश शर्मा, पिंकू शर्मा, विष्णु मीणा, अक्षय यादव, मुकेश यादव, सियाशरण शर्मा, राहुल यादव, राजेश यादव, तुलसीराम शर्मा, बाबूलाल रैगर आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *