Headlines

जयपुर में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने किया सुसाइड:रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश; पड़ोसी विवाहिता ने 8 लाख कैश और गहने ऐंठे




जयपुर में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। वह पड़ोसी विवाहिता के ब्लैकमेलिंग से परेशान था। वह ब्लैकमेलर विवाहिता को देने के लिए 8 लाख कैश व गहने लेकर घर से निकला था। शिप्रापथ थाना पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश को पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर ब्लैकमेलर विवाहिता और उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। SI संदीप बसेरा ने बताया- जवाहर नगर के मुकेश नगर निवासी राजेन्द्र चौधरी (34) ने सुसाइड किया है। वह सांगानेरी गेट के पास साड़ी शॉप पर जॉब करता था। 30 अगस्त को दोपहर करीब 11 बजे राजेन्द्र ने फन किंड्म के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। शिप्रापथ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास मिली शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। ब्लैकमेलिंग से था परेशान
शिप्रापथ थाने में मृतक की पत्नी लक्ष्मी चौधरी ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि वह अपने पति व दो बच्चों के साथ किराए से रहती है। उसके पड़ोस में मुन्ना नाम की महिला व उसका पति रहता है। पिछले करीब 2 साल से पति राजेन्द्र के पड़ोसी मुन्ना के साथ अवैध संबंध थे। मोबाइल में बनाए अश्लील वीडियो से वह राजेन्द्र को ब्लैकमेल कर रही थी। इससे ब्लैकमेल कर वह पिछले दो साल में काफी पैसा व गहने ऐंठ चुकी है। 8 दिन पहले पकड़ा तो खुली पोल
लक्ष्मी का कहना है- करीब 8 दिन पहले रात करीब 1:45 बजे उसने पति और पड़ोसी विवाहिता को पकड़ लिया। अवैध संबंध के बारे में पता चलने पर पति राजेन्द्र से झगड़ा भी हुआ। जिसके बाद राजेन्द्र ने मुन्ना के ब्लैकमेल कर रुपए-गहने ऐंठने के बारे में बताया था। ब्लैकमेलिंग से पीछा छुड़ाने की एवज में मुन्ना की ओर से कैश-गहनों की डिमांड की गई है। सेटलमेंट करने घर से था निकला
पत्नी लक्ष्मी ने बताया- 29 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे पति राजेन्द्र घर से गए थे। घर से जाते समय बताया था कि मुन्ना लगातार उसे परेशान कर रही है। वह अपने पति के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दे रही है। 8 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने लेकर दोनों को देने जा रहा हूं। मामला सेटल हो जाएगा, पैसा देने के बाद वह मेरे को नहीं मारेगे। देर शाम को मुन्ना का पति हाथ में चाकू लेकर उसके घर आया। पति राजेन्द्र के बारे में पूछकर जान से मारने आने की बताया। घर पर पति राजेन्द्र के नहीं मिलने पर गुस्से में चला गया। आखिरी बार वीडियो कॉल पर बात
शाम ढलने के बाद भी राजेन्द्र घर नहीं लौटे। रात करीब 10:30 बजे वीडियो कॉल पर आखिरी बार बात हुई। बात करने के दौरान राजेन्द्र काफी रो रहे थे। रोते हुए बोला रहा था- मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा। उसके बाद मोबाइल बंद कर दिया। पुलिस को फन किंड्म के पास राजेन्द्र की लाश मिली। उससे करीब 5 किलोमीटर दूर दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में घर से लेकर निकली एक्टिवा स्कूटी खड़ी मिली। आारोप है कि राजेन्द्र के सुसाइड का पता चलने पर आरोपी पति-पत्नी घर लॉक कर भाग गए है। पुलिस की ओर से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *