Headlines

प्लॉट विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत:एटा में लाठी-डंडों से संघर्ष, आठ घायल; पुलिस ने मामला दर्ज किया




एटा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मिलावली गांव में रविवार देर शाम प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घायलों को तत्काल एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। सोमवार देर रात करीब 3 बजे उपचार के लिए ले जाते समय 36 वर्षीय श्यामपाल की मौत हो गई। परिजन शव को वापस एटा लेकर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब मुकेश पुत्र ब्रजबासी लाल अपनी भैंस खेतों से लेकर आ रहे थे और श्यामपाल के प्लॉट से गुजरे। श्यामपाल ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ गया और लाठी-डंडे चलने लगे। प्रथम पक्ष से श्यामपाल पुत्र महाराज सिंह, हरेंद्र पुत्र महाराज सिंह, लक्ष्मी पत्नी श्यामपाल और कमलेंद्र पुत्र श्यामपाल घायल हुए। दूसरे पक्ष से मुकेश पुत्र ब्रजबासी, गोमा देवी पत्नी ब्रजबासी, पुष्पा देवी पत्नी झंडू सिंह और हीरालाल पुत्र तेज सिंह घायल हुए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है। मृतक श्यामपाल के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिससे उनके भाई की मौत हो गई। मामले पर थाना प्रभारी कोतवाली देहात के के लोधी ने जानकारी देते हुए बताया घटना रविवार की देर शाम की है।दोनों पक्ष के आपसी विवाद हुआ चार चार लोग घायल हो गए घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया और कानूनी कार्यवाही की गई है एक व्यक्ति की मौत हुई है मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है और जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *