Headlines

जरूरत की खबर- बॉलीवुड एक्टर को कीड़े ने काटा:बारिश में कीड़ों से सावधान, ये 8 संकेत इग्नोर न करें, कीड़ों से बचाव के 9 टिप्स




हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा को फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ ही घंटों में उनके पैर में गंभीर इन्फेक्शन हो गया, जो घुटने तक फैल गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी स्थिति में सुधार है, लेकिन अभी भी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बारिश के मौसम में नमी, जलभराव और गंदगी के कारण आसपास मच्छर, मकड़ी, चींटी, ततैया और मधुमक्खी जैसे जहरीले कीड़े-मकोड़े बढ़ जाते हैं। इनमें से ज्यादातर कीड़ों के काटने से हल्की खुजली या सूजन होती है। लेकिन कुछ मामलों में गंभीर एलर्जी, संक्रमण या जानलेवा रिएक्शन भी हो सकता है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम कीड़ों से बचाव के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अली शेर, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- क्या एक छोटे-से कीड़े का काटना जानलेवा भी हो सकता है? जवाब- हां, कुछ जहरीले कीड़ों के काटने से शरीर में तेज एलर्जिक रिएक्शन (एनाफिलेक्सिस) या गंभीर संक्रमण (सेल्युलाइटिस) हो सकता है। समय पर इलाज न मिलने पर यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। हालांकि ऐसा बहुत कम मामलों में होता है। सवाल- कीड़ा काटने से फैलने वाले जहर, एलर्जी और इन्फेक्शन में क्या अंतर है? जवाब- इसके बीच मुख्य अंतर पॉइंटर्स से समझिए- जहर: कुछ कीड़े जैसे मधुमक्खी, ततैया या बिच्छू शरीर में जहर छोड़ते हैं। इससे तेज दर्द, सूजन और अन्य गंभीर लक्षण दिख सकते हैं। एलर्जी: कुछ लोगों में कीड़े के डंक या लार से शरीर का इम्यून सिस्टम जरूरत से ज्यादा रिएक्ट करता है। इससे शरीर में चकत्ते, सूजन, सांस लेने में दिक्कत या एनाफिलेक्सिस हो सकता है। इन्फेक्शन: काटने की जगह से बैक्टीरिया स्किन में प्रवेश कर जाते हैं। इससे कुछ घंटों बाद रेडनेस, तेज सूजन, दर्द, पस और बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। सवाल- क्या हर कीड़े के काटने से खतरा होता है जवाब- नहीं, सभी कीड़े खतरनाक नहीं होते। कुछ सीधे जहर छोड़ते हैं, जबकि कुछ संक्रमण या गंभीर बीमारियां फैलाते हैं। कौन-सा कीड़ा काटने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है, ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन कीड़ों का काटना सबसे ज्यादा खतरनाक है? जवाब- कुछ जहरीले कीड़े गंभीर कॉम्प्लिकेशंस पैदा करते हैं। ग्राफिक में नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों की लिस्ट देखिए- सवाल- कीड़ा काटने पर किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? जवाब- कीड़ा काटने के बाद अगर थोड़ी सी भी असहजता हो तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- कब तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है? जवाब- कीड़ा काटने के बाद अगर सूजन और दर्द तेजी से बढ़ने लगे या अन्य गंभीर लक्षण दिखें तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। सभी वार्निंग साइन ग्राफिक में देखिए- सवाल- कीड़ा काटने के कितनी देर बाद लक्षण दिखाई देते हैं? जवाब- यह कीड़े के प्रकार और शरीर की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में लक्षण कुछ ही मिनटों में दिखने लगते हैं। जबकि संक्रमण या बीमारियों के लक्षण दिखने में कई घंटे लग सकते हैं। सवाल- कीड़ा काटते ही सबसे पहले क्या करें? जवाब- ऐसे में घबराएं नहीं और तुरंत सही प्राथमिक उपचार करें। इससे दर्द, सूजन और संक्रमण का रिस्क कम होता है। सवाल- लोग कीड़ा काटने पर टूथपेस्ट लगाना, कैरोसिन डालना जैसे घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। क्या ये सही है? जवाब- नहीं। टूथपेस्ट, कैरोसिन, मिट्टी या अन्य घरेलू नुस्खों से स्थिति और बिगड़ सकती है। कीड़ा काटने पर क्या नहीं करना चाहिए, ग्राफिक में देखिए- सवाल- कीड़े के मामूली घाव में क्या घरेलू उपाय कर सकते हैं? जवाब- ये आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं- सवाल- कीड़ों से बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- कुछ आसान और बुनियादी सावधानियां अपनाकर कीड़ों से बचा जा सकता है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर खेत, बगीचे, झाड़ियों या जंगल में जा रहे हैं तो किन बातों का ख्याल रखें? जवाब- ऐसी जगहों पर कीड़े ज्यादा होते हैं। इसलिए बाहर निकलने से पहले और वहां रहते समय ये बुनियादी सावधानियां जरूर अपनाएं। जहरीले कीड़ों से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब सवाल- किस कीड़े के काटने से सिर्फ खुजली होती है? जवाब- मच्छर, खटमल और कुछ सामान्य चींटियों के काटने से अक्सर केवल खुजली और हल्की सूजन होती है। सवाल- किस कीड़े के काटने से तेज दर्द होता है? जवाब- मधुमक्खी, ततैया, बर्र और बिच्छू के डंक से तेज दर्द होता है। सवाल- किस कीड़े के काटने से शरीर में जहर फैल सकता है? जवाब- बिच्छू, मधुमक्खी, ततैया, बर्र और कुछ जहरीली मकड़ियां जहर छोड़ती हैं। सवाल- किस कीड़े के काटने से गंभीर एलर्जी (एनाफिलेक्सिस) हो सकती है? जवाब- मधुमक्खी, ततैया और बर्र के डंक से कुछ लोगों में गंभीर एलर्जी हो सकती है। सवाल- किस कीड़े के काटने के बाद इन्फेक्शन हो सकता है? जवाब- किसी भी कीड़े के काटने के बाद, खासकर खुजलाने पर इन्फेक्शन हो सकता है। सवाल- कीड़ा काटने के सामान्य रिएक्शन और खतरनाक रिएक्शन में क्या फर्क है? जवाब- सामान्य रिएक्शन में हल्की खुजली और सूजन होती है। जबकि खतरनाक रिएक्शन में सांस लेने में दिक्कत, तेज सूजन या बेहोशी हो सकती है। सवाल- क्या कीड़ा काटने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी हो सकता है? जवाब- हां, खासकर अगर घाव दूषित हो जाए या उसे बार-बार खुजलाया जाए। सवाल- क्या कीड़ा काटने पर तुरंत एंटीबायोटिक लेनी चाहिए? जवाब- नहीं, एंटीबायोटिक केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लें। सवाल- क्या कीड़ा काटने पर टिटनेस का इंजेक्शन लगाना जरूरी है? जवाब- हर बार नहीं। गहरे या गंदे घाव में डॉक्टर जरूरत के अनुसार सलाह देते हैं। सवाल- क्या कीड़ा काटने पर खुद से एंटीहिस्टामिन (एलर्जी की दवाएं) ले सकते हैं? जवाब- हल्की एलर्जी में डॉक्टर की सलाह से ले सकते हैं, लेकिन गंभीर लक्षण होने पर तुरंत अस्पताल जाएं। सवाल- कीड़ा काटने पर खुजलाना क्यों नहीं चाहिए? जवाब- इससे स्किन छिल सकती है और संक्रमण का रिस्क बढ़ जाता है। सवाल- घर में कौन-से कीड़ों के काटने का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- मच्छर, खटमल, चींटी, मकड़ी और पिस्सू। सवाल- पुराने स्टोर रूम में कौन से कीड़े मिल सकते हैं? जवाब- मकड़ियां, कनखजूरे, बिच्छू, कॉकरोच और बीटल मिल सकते हैं। ………………….. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *