Headlines

राखी पर महिलाओं को पंजाब सरकार का तोहफा:सीएम ने किया ऐलान; मावां-धीयां सत्कार योजना की तीसरी किश्त 28 अगस्त को मिलेगी




पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत सम्मान राशि की तीसरी किस्त इस बार 1 तारीख के बजाय 28 अगस्त को राखी के दिन महिलाओ के खातों में पहुंचाई जाएगी। यह जानकारी सीएम भगवंत मान ने दी। उन्होंने कहा कि राखी के त्योहार को देखते हुए किश्त समय से पहले जारी की जा रही है। इस सम्मान राशि से किए गए कार्यों को लेकर महिलाओं की ओर से साझा किए गए खुशी के वीडियो देखकर मन को संतोष मिलता है। राखी वाले दिन टू टू हो जाएगी
सीएम ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि वैसे तो योजना की किश्त एक तारीख को जाती है, लेकिन 28 तारीख को रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन पर भाई या मायके की तरफ से शगुन दिया जाता है। तीज के बाद अब राखी का त्योहार आता है। राखी वाले दिन ही किस्त पहुंच जाएगी। राखी वाले दिन टू टू हो जाएगी। यह स्कीम लगातार चलेगी
सीएम ने कहा कि यह स्कीम लगातार चलती रहेगी, क्योंकि बहुत सारे लोगों और माता-बहनों के वीडियो आए हैं। वे कहती हैं कि मेरे बेटे ने पैसे भेजे हैं, मैं परिवार चलाऊंगी। कोई कहती है कि उधार उतार दूंगी। खुशी होती है कि किसी के काम आ रहे हैं। यह आपके टैक्स का पैसा है। यह हम आपको ही वापस दे रहे हैं। बनता मान-सत्कार दिया जा रहा है। हमने पंजाब में कोई भी चूल्हा बुझने नहीं देना है। सभी का मान-सत्कार हो, सभी के घर रोजगार मिले। आप सभी को बहुत-बहुत मुबारकां।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *