Headlines

जर्जर तार टूटकर नाबालिग बच्ची पर गिरा, झुलसी:सभासद ने एक महीने पहले शिकायत की थी, नहीं बदला गया तार




कुशीनगर के पडरौना नगर में बिजली विभाग की लापरवाही से एक हादसा हो गया। सोमवार देर शाम वार्ड नंबर-8 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (नोनिया पट्टी) में एक जर्जर बिजली का तार आग लगने के बाद जब टूटकर गिरा, तो बगल से निकल रही एक बच्ची चपेट में आ गयी । तार की चपेट में आने से युवती झुलस गई। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। अब वह खतरे से बाहर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड में बिजली के कई तार लंबे समय से खराब हालत में हैं। हादसे से करीब एक महीने पहले वार्ड सभासद ने जर्जर तारों को बदलने के लिए बिजली विभाग को लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद तारों को नहीं बदला गया। जल्द ही जर्जर तार बदलने का आश्वासन मिला लोगों के मुताबिक, सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भी जर्जर तारों को बदलने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। आरोप है कि इसके बाद भी समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से भी कई बार शिकायत की थी। हर बार उन्हें जल्द ही जर्जर तार बदलने का आश्वासन मिला, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही के चलते मंगलवार शाम यह हादसा हो गया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में बिजली विभाग के काम करने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। दैनिक भास्कर की टीम जब मौके पर पहुंची, तब तक जर्जर तारों को बदलने का कोई काम शुरू नहीं हो पाया था। अपने घर पर मिली घायल बच्ची मरियम की मां ने बताया कि कल घटना में हल्का जख्म आ गया था, दवा के बाद आराम है। खंभों की दूरी ज्यादा होने से तार लटके वहीं मौके पर मिले स्थानीय क्षेत्र डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (नोनिया पट्टी) के सभासद मैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि खंभों की दूरी ज्यादा होने से तार लटके हुए हैं । ऐसे में अक्सर घटना हो रहा है । कभी बकरी तो कभी कुत्ता और कल बच्ची जलते तार के चपेट में आ गयी । उन्होंने पूरे वार्ड में जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदलवाने की मांग की है। घायल बच्ची मरियम की मां ने बताया कि कल घटना में हल्का जख्म आ गया था, दवा के बाद आराम है । वहीं मौके पर मिले स्थानीय क्षेत्र डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (नोनिया पट्टी) के सभासद मैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि खंभों की दूरी ज्यादा होने से तार लटके हुए हैं । ऐसे में अक्सर घटना हो रहा है । कभी बकरी तो कभी कुत्ता और कल बच्ची जलते तार के चपेट में आ गयी । उन्होंने पूरे वार्ड में जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदलवाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *