![]()
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के 25 साल के विशु शर्मा का शव आज उसके घर पहुंचेगा। जर्मनी में चाकू मारकर विशु की हत्या कर दी गई थी। करीब 11 दिन पहले परिवार को विशु की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद परिजनों ने सरकार से शव भारत लाने की गुहार लगाई थी। विशु वार्ड-31 स्थित महादेव मोहल्ले का रहने वाला था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी हत्या की खबर के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन लगातार शव के भारत आने का इंतजार कर रहे थे। घर आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। तीन युवकों ने घेरकर मारा परिजनों के अनुसार, कुछ युवकों ने विशु को मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से कई वार कर दिए। अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई। जर्मनी में रहने वाले रिश्तेदार ने विशु के हाथ और गर्दन पर बने टैटू देखकर उसकी पहचान की थी। डेढ़ साल पहले जर्मनी आया विशु करीब डेढ़ साल पहले जर्मनी गया था। इससे पहले वह फ्रांस आर्मी में भी करीब एक साल सेवाएं दे चुका था। जर्मनी में वह डिलीवरी बॉय का काम करता था और उसने अपनी एक टीम भी बना रखी थी। इसे लेकर ही उसकी कुछ युवकों के साथ बहस चल रही थी। चार साल पहले गया था विदेश विशु के पिता नीरज शर्मा शहर की एक ज्वेलरी शॉप पर काम करते हैं। उनके अनुसार, नवंबर 2022 में करीब 20 लाख रुपये का प्लाट बेचकर उन्होंने बेटे को पुर्तगाल भेजा था। इसके बाद 2025 की शुरुआत में विशु जर्मनी चला गया था। विशु के रूममेट गौरव ने उसकी मौत की सूचना दी थी। कुछ देर बाद बंद हुआ फोन गौरव ने फोन पर विशु की मौत की जानकारी दी, लेकिन कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद परिवार ने जर्मनी में रहने वाले एक रिश्तेदार को अस्पताल भेजा। वहां रिश्तेदार ने विशु के हाथ और गर्दन पर बने टैटू से उसकी पहचान की। विशु ने दिवाली पर घर आने का वादा किया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत की खबर घर पहुंच गई। रक्षाबंधन पर बहन को देनी थी गोल्ड रिंग नोनी ने बताया कि 10 अगस्त को ही भाई विशु से आखिरी बार बात हुई थी। उसने भाई के लिए राखी भेजी थी। विशु ने रक्षाबंधन पर बहन को गोल्ड रिंग देने का वादा किया था। उसे आज (10 अगस्त) रिंग का डिजाइन पसंद करने जाना थर। अब भाई के हाथ में राखी बांधने का इंतजार अधूरा रह गया।
Source link
जर्मनी से आज आएगा कुरुक्षेत्र के विशु का शव:11 दिन पहले हुई हत्या; तीन युवकों ने घेरकर मारा चाकू, रक्षाबंधन पर बहन को देनी थी रिंग
