Headlines

रांची में 27 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी:बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम, 7 दिनों तक राज्यभर में होगी बारिश




उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों के ऊपर लो प्रेशर एरिया बनने की वजह से झारखंड में एक बार फिर मानसून पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले एक सप्ताह तक पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे और अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। लेकिन, 24 से 27 अगस्त के बीच राज्य के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश, गर्जन के साथ वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 27 अगस्त को रांची में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ऐसा रहेगा अगले 6 दिन मौसम का मिजाज 24 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, लातेहार), दक्षिण-पश्चिमी (गुमला, सिमडेगा, प. सिंहभूम) और मध्य जिलों (लोहरदगा, खूंटी) में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना। अन्य क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 25 अगस्त को दक्षिण-पश्चिमी (गुमला, सिमडेगा, प. सिंहभूम) और निकटवर्ती मध्य भाग (खूंटी) में भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में तेज हवा और मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 26 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और मध्य जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है। कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है। यलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 अगस्त को रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, धनबाद सहित चतरा और गिरिडीह में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
{28 व 29 अगस्त को राज्य के अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा जारी रहेगी। 30 अगस्त के बाद आसमान साफ होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *